Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:04 am

Thursday, July 9, 2026, 5:04 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

श्रीमाली ब्राह्मण समाज : श्रीमद् भागवत कथा के बैनर का विमोचन

राखी पुरोहित. जोधपुर 

श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा 5 जनवरी 2026 से शिवबाड़ी महामंदिर जोधपुर में आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के बैनर का विमोचन श्रीमाली ब्राह्मण समाज के आरोग्य भवन में किया गया।

विक्रान्त दवे ने बताया कि श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का वाचन कथा व्यास प्राणवल्लभ महाराज के मुखारविंद से 5 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक शिवबाड़ी महामंदिर में होगा। वहीं कथा का समय दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगा, जिसके बैनर का विमोचन महेन्द्र बोहरा अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर, चिरंजीलाल दवे पूर्व अध्यक्ष पुष्कर संस्था एवं संयोजक आरोग्य भवन, राजेन्द्र दवे (डीटीओ) के साथ भीखालाल बोहरा अध्यक्ष आरोग्य भवन जोधपुर, रमेश घोष अध्यक्ष हरिद्वार संस्था, सुरेन्द्र कुमार त्रिवेदी अध्यक्ष श्री गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास सोजत सिटी ने वर्चुअल उपस्थित होकर किया।

दवे ने बताया कि अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर, श्रीमाली ब्राह्मण समाज विकास संस्थान हरिद्वार, श्री गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास सोजत सिटी, आरोग्य भवन जोधपुर, श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज महानगर जोधपुर के साथ श्रीमाली ब्राह्मण समाज महामंदिर, फतेहसागर, सरदारपुरा, नंदन वन प्रखंड, हाऊसिंग बोर्ड, बासनी व श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ पर्यावरण एवं विकास ट्रस्ट के साथ समस्त श्रीमाली ब्राह्मण समाज बंधु के तन मन धन के सहयोग से कथा का भव्य आयोजन होगा।

इस शुभ अवसर पर महेन्द्र बोहरा अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर, श्री चिरंजीलाल दवे पूर्व अध्यक्ष पुष्कर संस्था एवं संयोजक आरोग्य भवन, राजेन्द्र दवे (डीटीओ), कमल ठाकुर, नरेंद्र राज बोहरा सचिव श्रीमाली ब्राह्मण समाज महानगर जोधपुर, कैलाश श्रीमाली, सुनील त्रिवेदी, एस.आर. व्यास, डॉ अश्विनी श्रीमाली, पंडित घनश्याम द्विवेदी, युवा अध्यक्ष आकाश ओझा, ओमप्रकाश व्यास, ओमप्रकाश बोहरा, कांतिलाल ओझा, दुष्यंत कुमार जोशी, अरुण बहुरा, प्रकाश शर्मा, मधुसूदन दवे, नरेश व्यास, रिषि कुमार त्रिवेदी, भंवरलाल, अर्जुन जोशी, विक्रान्त दवे, गिरिश दवे, रवि श्रीमाली, नरेंद्र त्रिवेदी, नरेंद्र ओझा, रवि कुमार दवे, उमेश जोशी, प्रदीप कुमार बहुरा, भानु प्रताप बोहरा, भुवनेश्वर व्यास, धनंजय दवे, गर्वित जोशी, महेश जोशी, प्रेमदत्त ओझा, सरला ओझा महानगर, शारदा श्रीमाली महिला अध्यक्ष फतेहसागर, संगीता दवे महिला अध्यक्ष महामंदिर, संतोष दवे महिला अध्यक्ष नन्दन वन प्रखंड हाऊसिंग बोर्ड, राजकुमारी दवे, रेणु दवे, सिंप्पी दवे, संध्या दवे आदि उपस्थित हुए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor