Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:47 am

Sunday, August 23, 2026, 7:47 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पश्चिमी राजस्थान उद्योग हासिल उत्सव 2026 :  सांस्कृतिक परिधानों को पहनकर रैंप पर उतरेगी मॉडल

मेले के दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए आयोजित होगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

राखी पुरोहित. जोधपुर 

शहर के रावण चबूतरा मैदान मे 25 दिसंबर से 4 जनवरी तक आयोजित होने वाले पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026 में महिलाओं और बच्चों के लिए प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

मेले के मुख्य समन्वयक व प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चोपड़ा व उत्सव समन्वन्यक प्रांत मंत्री सुरेश कुमार विश्नोई ने बताया कि हर वर्ष हमारा प्रयास रहता है कि इस मेले में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो इसलिए प्रतिवर्ष मेले में आने वाले महिलाओं और बच्चों के लिए कई प्रतियोगिता आयोजन किया जाता है।

महिलाओं एवं बच्चों के लिए इन प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

उत्सव सहसंयोजक मीनू दूगड़ व बिन्दु जैन ़ने बताया कि उत्सव में प्रतिदिन दिन में 2 बजे से 5 बजे तक महिलाओं में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इस बार की सभी प्रतियोगिताएं भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत होगी। प्रत्येक प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को मेला आयोजन समिति की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होने बताया कि 27 दिसंबर को मेहन्दी प्रतियोगिता, 28 दिसंबर को ड्राइंग प्रतियोगिता, 29 दिसंबर को फैंसी ड्रेस व पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता होगी। उत्सव सह समन्वयक एवं महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी व सचिव श्रीमती कंचन लोहिया ने बताया कि 30 दिसंबर को अग्निरहित पाक कला प्रतियोगिता, 31 दिसबर को पारंपरिक कशीदाकार परिधान प्रतियोगिता एवं गायन प्रतियोगिता होगी वहीं ने नलिनी बंसल व शिल्पा अग्रवाल ने बताया कि 01 जनवरी को चेस प्रतियोगिता, 03 जनवरी को पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति से जुड़ी निधि सिंह सहित अन्य सदस्य प्रतियोगिता को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor