Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:15 am

Sunday, August 23, 2026, 8:15 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर व्यापार महासंघ की 28 दिसम्बर को आयोजित होने वाले स्वदेशी व्यापार महासम्मेलन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

शिव वर्मा. जोधपुर 

जोधपुर व्यापार महासंघ की 28 दिसम्बर को आयोजित होने वाले स्वदेशी व्यापार महासम्मेलन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक के उपरांत मीडिया से रूबरू होते हुए महासंघ अध्यक्ष नवीन सोनी ने कहा कि “यह महासम्मेलन जोधपुर के समस्त व्यापारियों एवं उद्यमियों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। शहर के प्रत्येक व्यापारीकरण एवं उद्यमी वर्ग को आमंत्रित किया जाता है कि वे इस मंच पर आकर अपनी समस्याएँ सीधे सरकार तक पहुँचाएँ तथा संवाद के माध्यम से उनके समाधान की दिशा में सार्थक पहल करें।”

वहीं महासंघ सचिव डॉ. स्मिता शाह ने कहा कि “स्वदेशी व्यापार महासम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि व्यापारियों की सामूहिक आवाज़ को मजबूती देने का प्रभावी मंच है। इसमें नीतिगत विषयों, स्थानीय व्यापार की चुनौतियों, रोजगार सृजन तथा स्वदेशी उद्योगों को सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर व व्यावहारिक चर्चा की जाएगी। महासंघ का उद्देश्य है कि व्यापारियों की वास्तविक समस्याएँ ठोस सुझावों के साथ संबंधित मंचों तक पहुँचें।”

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यह महासम्मेलन व्यापारिक हितों के संरक्षण, स्वदेशी व्यापार के संवर्धन तथा व्यापारिक संगठनों के बीच सहयोग और समन्वय को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने महासम्मेलन की तैयारियों को समयबद्ध, व्यवस्थित एवं व्यापक जनभागीदारी के साथ पूर्ण करने पर सहमति व्यक्त की।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor