राइजिंग भास्कर. जोधपुर
शहीद हेमू कालानी सर्किल सरदारपुरा प्रथम ए रोड स्थित सिंधी गुरु संगत दरबार में गुरु गोबिंद सिंह का 359 वाँ प्रकाशोत्सव दिनांक 25.12.25 को श्रद्धा और उमंग से मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर है। दरबार कोषाध्यक्ष भरत आवतानी ने जानकारी देते हुए बताया कि दरबार में तीन दिवसीय अखंड पाठ साहिब 25.12.25 को सुबह 11 बजे आरंभ किया जाएगा एवं शाम को दीवान,सुखमणि साहिब का पाठ भी होगा ।
शुक्रवार को भी यही धार्मिक कार्यक्रम रहेंगे। मुख्य आयोजन 27.12.25 को होंगे जिसमें भोग साहिब सुबह 11 बजे, कीर्तन 11.30 बजे से अरदास दोपहर 1.30 बजे उपरान्त गुरुजी लंगर सेवा, शाम का दीवान 7.00 बजे से 8.00 बजे तक भाई साहिब भाई रविन्द्रसिंह- दिल्ली वालें (अखण्ड किरतनी जत्था) द्वारा सजेगा। इस दौरान दरबार के लक्ष्मण खेतानी, मुरली गंगवानी, राम तोलानी,
महेश खेतानी, लखपत धनकानी, किशोर चंगलानी, राम गुरनानी, दीपक मोरदानी, गोपी भाई जनवानी, प्रभु ठारवानी, खुशाल अयानी, वासुदेव खेतानी, प्रदीप तोलानी, पूनम मोतियानी, रमेश रामनानी, मदन आईदासानी, दीपक मोहनानी, नरेन्द्र बुधवानी, दौलत धनकानी, रमेश खेतानी, राजकुमार माखीजा सहित अन्य गणमान्य सदस्यों के सहयोग से आयोजन किए जाएंगे। साथ ही सदस्यगण राजू संभवानी, कमलेश लिमानी, भरत पहलवानी, लक्ष्मण शर्मा, रमेश जानयानी नारायण सोनी, सचिन साधनानी, दिवेश कलवानी, विक्की मोटवानी की मौजूदगी में तीन दिवसीय आयोजन में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।





