Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:44 am

Thursday, July 9, 2026, 2:44 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

एच.एच. महाराजा ऑफ जोधपुर कप (8 गोल) टूर्नामेंट : जोधपुर ने 61 कैवलरी बीजेडएस स्कूल को दो गोल के अन्तर से हराया

शिव वर्मा. जोधपुर 
जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टिट्यूट जोधपुर के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान, लेफ्टिनेंट जनरल एवीएम एच.एच. महाराजा उम्मेदसिंह एयरपोर्ट रोड़, पाबूपुरा में चल रहे 26वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 मेेें शुक्रवार 26 दिसम्बर को एच.एच. महाराजा ऑफ जाेधपुर कप (8 गोल) टूर्नामेंट के तहत खेले गये मैच में जोधपुर टीम ने 61 कैवलरी बीजेडएस स्कूल को चार के मुकाबले छह गोल कर दो गोल के अन्तर से हरा दिया। जोधपुर टीम के जरार्डों मजीनी और कैवलरी टीम के नवीनसिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान जोधपुर पोलो के संरक्षक पूर्व नरेश गजसिंह मैदान में उपस्थित थे।
जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि जोधपुर टीम के 4 हैण्डीकेप के विदेशी खिलाड़ी जरार्डों मजीनी ने पहले व चौथे चक्कर में एक-एक गोल व तीसरे चक्कर में दो गोल किए। साथी खिलाड़ी दो हैण्डीकेप के सलीम आजमी ने भी पहले व दूसरे चक्कर में एक-एक गोल किया। मुकाबले में 61 कैवलरी टीम की ओर से खेलते हुए टीम के नवीन सिंह ने पहले, दूसरे व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल किया। साथी खिलाड़ी मेजर मृत्युंजय सिंह चौहान ने दूसरे चक्कर में एक गोल किया। यह टीम चौथे चक्कर में गोल करने में नाकाम रही। मैचं के अम्पायर अर्जेन्टीना के निकोलस स्कोर्टीचीनी व उदय कलान थे, रैफरी मेन्यूअल पेड्रो व मैच की कॉमेन्ट्री राजवी शैलेन्द्र सिंह, अंकुर मिश्रा व सिद्धार्थ सिंह रोहिट ने संयुक्त रूप से की।

टूर्नामेंट के तहत आज खेले जाएंगे दो मैच-

शनिवार 27 दिसम्बर को एच.एच. महाराजा ऑफ जोधपुर (8 गोल) टूर्नामेंट के तहत दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 2.30 बजे ऑप्टिमस अचीवर्स व जोधपुर टीम के बीच व दूसरा मैच दोपहर 3.30 बजे जयपुर व नेवी पोलो सेन्ट्रल एकेडमी टीमों के बीच खेला जायेगा।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor