Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:41 am

Thursday, July 9, 2026, 2:41 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

ऑप्टिमस अचीवर्स ने जीता एचएच महाराजा ऑफ जोधपुर कप, रोचक मुकाबले में नेवी पोलो सेंट्रल एकेडमी को दो गोल से शिकस्त दी

26वां जोधपुर पोलो-2025 :  एच.एच. महाराजा ऑफ जोधपुर कप (8 गोल) टूर्नामेंट फाइनल

लेडीज पोलो के प्रदर्शन मैच में मेहरानगढ़ वॉरियर्स ने मण्डोर नाईट्स को हराया

विजेता टीम के खिलाड़ियों को पूर्व नरेश गजसिंह व फ्रेडिक कांस्टेंट के अरुण डिसिल्वा के साथ कप व ट्रॉफियां प्रदान की

महाराजा सरदार सिंह कप प्रदर्शन मैच आज

शिव वर्मा. जोधपुर 
जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान, लेफ्टिनेंट जनरल एवीएम एच.एच. महाराजा उम्मेदसिंह एयरपोर्ट रोड़, पाबूपुरा में चल रहे 26वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 मेेें रविवार 28 दिसम्बर को एच.एच. महाराजा ऑफ जोधपुर कप (8 गोल) टूर्नामेंट के का फाइनल दोपहर 2.30 बजे ऑप्टिमस अचीवर्स और नेवी पोलो सेन्ट्रल एकेडमी टीमों के बीच खेला गया। इसमें ऑप्टिमस अचीवर्स की टीम ने चार गोल के मुकाबले छह गोल कर दो गोल के अन्तर से जीत दर्ज करते हुए कप पर कब्जा जमाने में सफल रही। समान हैण्डीकेप आठ-आठ गोल की टीमें होने के कारण मैदान में उपस्थित पोलो प्रेमियों को रोचक खेल देखने को मिला। वहीं दोपहर 3.30 बजे लेडीज पोलो के प्रदर्शन मैच में मेहरानगढ़ वॉरियर्स ने मण्डोर नाईट्स को तीन के मुकाबले साढ़े चार गोल कर डेढ़ गोल के अन्तर से मैच जीता। मैच के दौरान जोधपुर पोलो के संरक्षक पूर्व नरेश गजसिंह व फ्रेडिक कांस्टेंट के अरुण डिसिल्वा मैदान में उपस्थित थे, जिन्होंने मैच समाप्ति पर विजेता टीम के खिलाड़ियों को कप व ट्रॉफियां प्रदान की। पूर्व नरेश गजसिंह ने विक्रम राठौड़ की ‘पोलो पौनी‘ मिर्ची को बेस्ट पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके तहत उन्हें सेडल प्रदान की। मैदान में उपस्थित मेहरानगढ़ बैण्ड व नाइन प्लेयड आर्मी पाईप वन मद्रास इंफ्रैन्ट्री बैण्ड ने सुमधुर धुनों से उपस्थित दर्शकों को का मनोरंजन किया। मैच के प्रारंभ में फ्रेडिक कांस्टेंट की ऑफिशियल टाईमकीपर जयंती वर्मा ने गेंद फेंककर खेल शुरू करवाया।
जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि फाइनल में ऑप्टिमस अचीवर्स टीम की ओर से खेलते हुए टीम के चार हैण्डीकेप खिलाड़ी सैय्यद शमशेर अली ने दूसरे व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल, दो हैण्डीकेप खिलाड़ी ध्रुवपाल गोदारा ने तीसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल व आर्यमनसिंह ने दूसरे चक्कर में एक व अर्जेन्टीना के चार हैण्डीकेप खिलाड़ी डेनियल ओटामेंडी ने तीसरे चक्कर में एक गोल किया। मुकाबले में नेवी पोलो सेन्ट्रल एकेडमी टीम की ओर से खेलते हुए टीम के अर्जेन्टीना के चार हैण्डीकेप खिलाड़ी मेन्युअल प्राडो ने दूसरे चक्कर में एक व चौथे चक्कर में दो गोल किए। साथी खिलाड़ी साविर मेहराज गोदारा ने चौथे चक्कर में एक गोल किया। इन दोनों ही टीमों द्वारा पहले चक्कर में कोई गोल नहीं किया गया।
सचिव नाथावत ने बताया कि दोपहर 3.30 बजे खेले गये लेडीज पोलो टीम में मण्डोर नाईट्स की ओर से खेलते हुए टीम की जुआना डेरामो एकमात्र खिलाड़ी रही, जिन्होंने तीनों गोल किए। जुआना ने पहले, तीसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल किया। मुकाबले में डेढ़ गोल की शुरुआती बढ़त के साथ खेलते हुए मेहरान वॉरियर्स टीम की लंदन की लेडी खिलाड़ी सिसली हिंगम ने तीसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल व साथी खिलाड़ी शिवांगी सिंह ने तीसरे चक्कर में एक गोल किया। इस टीम द्वारा पहले व दूसरे चक्कर में कोई गोल नहीं किया गया, परन्तु डेढ़ गोल की शुरुआती बढ़त के साथ इस टीम ने जीत दर्ज कर ली। दोनों ही मैचों के अम्पायर अर्जेन्टीना के निकोलस स्कोर्टीचीनी व उदय कलान थे, फाइनल के रैफरी अर्जेन्टीना के जरार्डो मजीनी व लेडीज पोलो के धनन्जयसिंह राठौड़ थे। मैच की कॉमेन्ट्री राजवी शैलेन्द्र सिंह, अंकुर मिश्रा व ऑस्ट्रेलिया के डेविड विण्डसर व पूजा ने संयुक्त रूप से की।

सोमवार को खेला जायेगा महाराजा सरदार सिंह कप का प्रदर्शन मैच-

सोमवार 29 दिसम्बर को महाराजा सरदार सिंह कप का प्रदर्शन मैच दोपहर 3.00 बजे खेला जायेगा।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor