शिव वर्मा. जोधपुर
परमहंस सेवगराम महाराज के वरसी महोत्सव पर पत्थर की कुंडी से जल छान कर दर्शन कराया। भावपूर्ण श्री राम व भरत मिलाप की चौपाई के साथ प्रसंग में श्री रामचरितमानस नवाहृपारायण पाठ सूरसागर स्थित श्री बड़ा रामद्वारा में बरसी महोत्सव के अंतर्गत खेड़ापाचार्य पुरुषोत्तम दास महाराज व महंत परमहंस डॉ. रामप्रसाद महाराज के पावन सान्निध्य में श्री रामचरितमानस नवाहृपारायण पाठ चल रहा है। नवाहृपारायण पाठ के मुख्य वाचक वृंदावन के संत लक्ष्मणदास महाराज के मुखारविंद से किया जा रहा है। पाठ के अष्टम दिवस मे श्री राम व भरत मिलाप का प्रसंग भाव पुर्ण प्रसंग सुनाया गया । सोमवार को श्री राम राज्याभिषेक का उत्सव मनाया जाएगा। तथा संत व सैनिक, शस्त्र व शास्त्र एक साथ मंच पर होंगे।





