Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:10 am

Thursday, July 9, 2026, 4:10 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सेवा की मिसाल… दिव्यांग दंपती को इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर भेट की

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की अध्यक्ष निरूपा पटवा और ग्रुप की सदस्य प्रियंका विश्नोई ने अपनी पुत्री आराध्या नरेंद्र विश्नोई के जन्मदिन पर दो साल से परेशान दिव्यांग दंपती करण सिंह को घर चलाने एव उनकी पत्नी मेघा सिंह को रोज़गार उपलब्ध करवाने हेतु पैतीस हज़ार की लागत वाली इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर भेंट की। साथ ही वात्सल्यपुरम बाल आश्रम गायत्री नगर में पचास बच्चो के लिए पचास कंबल भेंट की, जिसमे उनके पति नरेंद्र विश्नोई व ससुरजी भूतपूर्व विधायक मलखान सिंह विश्नोई आदि का सहयोग रहा। समाज के हर क्षेत्र में लाभान्वित करने के उद्देश्य से निरूपा पटवा द्वारा यह सेवा कार्य किया गया।

निरूपा पटवा द्वारा पिछले चार वर्षों से लगभग प्रतिदिन सेवा कार्य किए जा रहे हैं। बाल आश्रम के संस्थापक मदन जांगिड ने बताया कि डॉ राधा विश्नोई, विक्रम पटेल ,कृष्ना विश्नोई आदि लोगो ने शिरकत की। आराध्य विश्नोई के जन्मदिन एक दिन में तीन प्रकार की इस आयोजन में कई प्रकार के कार्यक्रम हुए जिसमे भोजन वितरण भी शामिल है।  प्रियंका विश्नोई ने बताया कि ग्रुप के सेवा के विषय पर जानकारी भी दी। नरेंद्र विश्नोई ने बताया कि मानवता के प्रति समर्पण सेवा और धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह आयोजन अभियान प्रति वर्ष अपनी बच्ची आराध्या के जन्मदिन पर चलाया जाता है। अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया कि जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की महिलाओं ने बच्चो में सभी के साथ कई प्रकार के गेम्स आदि भी आयोजित किए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor