Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:54 am

Sunday, August 23, 2026, 10:54 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आयोजित हुई पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता

पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026, बच्चों ने का जोश, रंगों से पॉट पर भरे कल्पनाओं के रंग

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

शहर के रामलीला मैदान स्थित रावण चबूतरा में आयोजित पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026 के अंतर्गत शनिवार को पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता में 30 से अधिक बच्चों ने भाग लेकर अपनी कल्पनाशीलता, भावनाओं और कलात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने रंगों के माध्यम से देशभक्ति, साहस और सामाजिक संवेदनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया।
उत्सव सह-संयोजक मीनू दुग्गड ने बताया कि उत्सव के दौरान प्रतिदिन महिलाओं और बच्चों के लिए विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिससे उनकी प्रतिभा को मंच मिल सके। इसी क्रम में पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनीत जूनेजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि डॉ. मीनाक्षी कच्छावा एवं अंजना चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उत्सव समन्वयक मोना हरवानी ने बताया कि प्रतियोगिता में श्वेता देवड़ा, निधि सिंह और भगवती ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन आशीष पुरोहित ने किया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती महिला इकाई की कंचन लोहिया, शिल्पा अग्रवाल, ममता लोहिया, मीनाक्षी हर्ष, रिनू जैन, स्वाति माथुर, चंदा, रिचा डागा सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम

प्रतियोगिता समन्वयक वर्षा माली ने बताया कि प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में आयोजित की गई। 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में वंशिका चांडक ने प्रथम तथा जितेन्द्र कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में तृप्ति पंवार प्रथम, सरस्वती द्वितीय और हितार्थ अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहे। जागृति माली, तनिष्का सोनी और ऋषभ दवे को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor