Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:10 pm

Thursday, July 9, 2026, 7:10 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

काहवां काशी श्री गोगाजी महाराज धाम में मनाया बधाई उत्सव, भजनों पर झूमे भक्त

पंकज जांगिड़. जोधपुर

सूरसागर, गांव गेवा, कनावतों का बास स्थित काहवां काशी श्री गोगाजी महाराज धाम में धाम की गादीपति साध्वी सीमा किशोरी महाराज के सानिध्य में श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में बधाई उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में फूलमंडली व विशेष रोशनी से आकर्षक सजावट की गई, दीपमालिका सजाई गई और देव-प्रतिमाओं का मनोरम श्रृंगार किया गया। साथ ही संकीर्तन का आयोजन हुआ जिसमें भजन गायक पंकज जांगिड़, अरुण गुर्जर, मंजू डागा, साध्वी सीमा किशोरी महाराज और मनीष सोनी ने गणेश वंदना और गुरु वंदना के साथ भगवान शंकर, राम, कृष्ण सहित देवी-देवताओं के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिन पर भक्त झूमते नजर आए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor