Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:56 am

Thursday, July 9, 2026, 1:56 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापूर्ति 9 जनवरी को  बन्द रहेगी

सुनील वर्मा. जोधपुर 

जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाईप लाईनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 9 जनवरी को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बन्द रहेगी।

अतः जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 9 जनवरी को होने वाली जलापूर्ति 10 जनवरी को तथा 10 जनवरी को होने वाली जलापूर्ति 11 जनवरी को की जावेगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर वृत जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड एवं तख्तसागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 9 जनवरी को सुबह 10ः00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 10 जनवरी को की जाने वाली जलापूर्ति 11 जनवरी को एवं 11 जनवरी को की जाने वाली जलापूर्ति 12 जनवरी को होगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor