Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:16 am

Sunday, October 18, 2026, 8:16 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अत्यधिक शीतलहर के दृष्टिगत जिले के समस्त विद्यालयों के समय में परिवर्तन

सुनील वर्मा. जोधपुर 

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मध्यनज़र जिला प्रशासन द्वारा एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने आदेश जारी करते हुए जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को ठंड के प्रतिकूल प्रभाव से बचाने हेतु अग्रिम आदेशों तक सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों का संचालन प्रातः 10.00 बजे से करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, विद्यालयों में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का समय पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार यथावत रहेगा।

जिला कलक्टर ने जिले के समस्त संस्था प्रधानों, प्रधानाध्यापकों एवं विद्यालय संचालकों को निर्देशित किया है कि वे इस आदेश की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। आदेश की अवहेलना किए जाने की स्थिति में संबंधित संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor