Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:01 am

Thursday, July 9, 2026, 5:01 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सम्राट अशोक उद्यान में सीपीआर मेन डॉ. राजेंद्र तातेड़ ने सीपीआर का प्रशिक्षण दिया

राखी पुरोहित. जोधपुर 

सम्राट अशोक उद्यान में सीपीआर प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। मनस्वी क्लब द्वारा जीवन रक्षक सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अतिउपयोगी एवं महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी दर्ज की।

मनस्वी क्लब की अध्यक्ष मुक्ता माथुर ने बताया कि वर्तमान में अचानक हृदयगति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) से होने वाली मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसी आपातकालीन परिस्थितियों में पेशेवर चिकित्सकीय सहायता मिलने से पहले सीपीआर प्रशिक्षण मरीज के प्राण बचाने में अत्यंत कारगर सिद्ध होता है। यह प्राणरक्षक प्रशिक्षण शिविर डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज के सेवानिवृत्त वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.राजेंद्र तातेड के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में उमा मनीषा राय एवं नीतू माथुर ने अतिथि चिकित्सक का मोमेंटो भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। डॉ.राजेंद्र तातेड़ ने अपने प्रेरक एवं ज्ञान वर्धक व्याख्यान में बताया कि बढ़ती हृदय संबंधी बीमारियों एवं अचानक होने वाले कार्डियक अरेस्ट जैसी आपात स्थितियों में सीपीआर प्राथमिक एवं प्रभावी उपचार है। यदि सही विधि से समय पर सीपीआर दिया जाए तो मरीज को अस्पताल पहुंचाने तक उसके प्राणों की रक्षा की जा सकती है। उन्होंने हार्ट अटैक एवं कार्डियक अरेस्ट के अंतर को भी विस्तार से समझाया। शिविर के दौरान डॉ. तातेड ने मनस्वी क्लब के सदस्यों एवं उपस्थित आम जन को सीपीआर का सैद्धांतिक तथा व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया, जिससे प्रतिभागियों को वास्तविक परिस्थितियों में सहायता करने का आत्मविश्वास प्राप्त हुआ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor