Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:10 am

Sunday, August 23, 2026, 7:10 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान के 20वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर 1 फरवरी को

राखी पुरोहित. जोधपुर 

रक्त धमनियों में दौड़ता रहे ताकि जीवन की गतिशीलता बनी रहे। रक्त जिंदगी और मौत से जूझते व्यक्ति के लिए जीवनदायी संजीवनी बूटी है। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को लगातार रक्तदान करते रहना चाहिए। इसी भावना से बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान के 20वें स्थापना दिवस पर 1 फरवरी 2026 को तीसरी चौपासनी रोड स्थित रक्तशाला में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष करण सिंह राठौड़ ने बताया कि रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। रक्तदान शिविर की तैयारियां शुरू हो गई है। शिविर की तैयारियों में रामनिवास भाटी, पीटर हंस, अशोक गहलोत, नरसिंह गहलोत, शिवलाल पंवार, वासु बनावत, अयूब खान, प्रकाश रावल, रूपसिंह सोनी, विनेश पंचारिया, विशाल सोलंकी, संजय पंचारिया, सतीश गुणपाल, राजू भाटी, राजू सांदड़ आदि लगे हुए हैं।  मथुरादास माथुर अस्पताल ब्लड बैंक और उम्मेद अस्पताल ब्लड बैंक की टीम रक्त संग्रहित करेंगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor