Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:10 am

Sunday, August 23, 2026, 7:10 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सड़क पर ठिठुरती ठंड पर वात्सल्य की चादर…निरूपा पटवा और उनका ग्रुप बना मसीहा

जायंट्स ग्रुप रॉयल लेडीज की ओर से निरूपा पटवा ने किए सेवा कार्य

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जायंट्स ग्रुप रॉयल लेडीज ने शहर भर में एक हजार कंबल वितरित किए। कड़कड़ाती ठंड में वात्सल्य की चादर जब बड़े-बुजुर्गों कौर बच्चों को मिली तो सर्दी से बचने के लिए गर्माहट का अहसास हुआ। गुप की अध्यक्ष निरूपा पटवा फुटपाथ पर बसे ऐसे लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आईं।

भयंकर ठंड से आम आदमी को बचाने की मुहिम चलाई 

शहर के हर हाईवे पर चारों ओर रॉयल लेडीज की बीस बीस की टीम रात को नौ से बारह बजे तक कार में कंबल भर कर लेकर चलीं और एक हज़ार कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। वात्सल्यपुरम बाल आश्रम और विकलांग संस्था में भी पचास पचास कंबल भेंट किए। निरूपा पटवा द्वारा एव जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की टीम व ग्रुप के सदस्यो ने चार साल से इस मुहिम के तहत वात्सल्यपुरम बाल आश्रम गायत्री नगर में पचास बच्चो के लिय पचास कंबल भेंट किए। जिसमे ग्रुप के पूनम गिदवानी, प्रियंका विश्नोई, पूनम राठी आदि का सहयोग रहा।

समाज के हर क्षेत्र को लाभान्वित करने के उद्देश्य से निरूपा पटवा द्वारा यह सेवा कार्य किया गया

जाइंट्स ग्रुप एक प्रथम ग़ैर सरकारी संस्था है जिसका जन्म भारत में हुआ। भारत के विकास के लिए ही यह राशि खर्च करता है।
ग्रुप द्वारा सभी सदस्यों का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। साथ ही अगली योजना में जोधपुर के सभी दिव्यांग भाई बहनों की व्हीलचेयर, इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर आदि पर रिफ्लेक्टर लगाने के योजना कार्यक्रम के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। बाल आश्रम के संस्थापक मदन जांगिड ने कंबल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। एक दिन में तीन प्रकार के इस आयोजन में कई प्रकार के कार्यक्रम हुए, जिसमे भोजन वितरण भी शामिल है। तारा सोलंकी ने ग्रुप की सेवा के विषय पर जानकारी भी दी। निरूपा पटवा ने बताया कि मानवता के प्रति समर्पण सेवा और धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह आयोजन अभियान प्रति वर्ष चलाया जाता है।  जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की महिलाओं ने बच्चो में सभी के साथ कई प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आदि भी आयोजित किए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor