Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 7:35 am

Monday, August 24, 2026, 7:35 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

स्वदेशी मेला-2026 रावण का चबूतरा मैदान में प्रारंभ

राखी पुरोहित. जोधपुर 

स्वदेशी जागरण मंच, स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन तथा स्वावलंबी भारत अभियान के तत्वावधान में लगने वाला 20 दिवसीय स्वदेशी मेला आज से रावण का चबूतरा मैदान में प्रारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन करते हुए राजस्थान सरकार के उद्योग मंत्री के के विश्नोई जी ने कहा कि विकसित भारत की चर्चा पूरे विश्व में है।राइजिंग राजस्थान के द्वारा आठ लाख करोड़ के mou से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।मेक इन इंडिया अभियान से हम विश्व को चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। स्वदेशी मेला संरक्षक और जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि इस मेले के माध्यम से हम लोकल उत्पादकों को एक बड़ा मंच प्रदान कर रहे है। मेला संयोजक कमलेश गहलोत ने बताया कि स्वदेशी तथा स्वरोजगार के माध्यम से राष्ट्र के आर्थिक सशक्तिकरण के लक्ष्य को ध्यान में रखकर लगने वाला यह 20 दिवसीय मेला आज रावण का चबूतरा मैदान में प्रारंभ हुआ।

स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक प्रमोद पालीवाल ने बताया कि इस मेले का उद्घाटन सत्र आज शाम को 5:00 बजे केंद्रीय सभागार में आयोजित होगा। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक हरदयाल वर्मा विशिष्ट अतिथि शहर विधायक अतुल भंसाली, उद्योग राज्य मंत्री के. के. बिश्नोई, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री जसवंत सिंह बिश्नोई तथा पावन सानिध्य हेतु देवली धाम रतकुड़िया के पूज्य संत श्री रामदास जी शास्त्री उपस्थित हुए। स्वावलम्बी भारत अभियान के क्षेत्र समन्वयक अनिल वर्मा ने मेले के बारे में बताते हुए कहा कि 20 दिन तक चलने वाले इस मेले में जोधपुरवासियों को विभिन्न उत्पादों की खरीदारी, खानपान, झूले, मनोरंजन के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा संगोष्ठियों का लाभ मिलेगा।

मेले की व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई जिसमें दिनेश गोड़ को स्वदेशी मेला 2026 का व्यवस्था प्रमुख, विकास खिलेरी को कार्यालय प्रमुख तथा रमेश सोनी को युवा महोत्सव प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई बैठक में दिनेश चौधरी, रोहिताश पटेल, मिथिलेश झा, हंसराज पंवार, लघु उद्योग भारती की मंजू सारस्वत, स्वाति शर्मा, रमेश सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor