Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:07 am

Sunday, August 23, 2026, 7:07 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

डांगियावास बाईपास स्थित गौरा होटल ब्रिज का नाम श्रीयादे माता के नाम पर करने की मांग

शिव वर्मा. जोधपुर 

विश्व स्तरीय श्रीयादे माता जयंती महोत्सव को देखते हुए विश्व प्रसिद्ध श्रीयादे माता पावन धाम के वार्षिक मेले के उपलक्ष में जोधपुर डांगियावास बाईपास स्थित गौरा होटल ब्रिज का नामकरण श्रीयादे माता ब्रिज करने की मांग की गई। इसके लिए सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा आदेश पारित करवाने को लेकर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से आज जोधपुर सर्किट हाउस में विशेष भेंट हुई।

पूर्व में इस विषय को लेकर दिनांक 9 अगस्त 2024 एवं 27 अगस्त 2024 को मंत्री महोदय के समक्ष भेंट कर,चर्चा हुई थी। तथा इस हेतु सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय हेतु अनुशंसा भी माननीय मंत्री द्वारा की गई थी एवं आज पुनः श्रीयादे माता ब्रिज के नामकरण के आदेश पारित करवाने हेतु चर्चा हुई। इस अवसर पर शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व निदेशक अशोक झालामंड, युवा नेता एवं लूणी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बद्रीलाल प्रजापत, धीरेंद्र प्रजापत मसूरिया,  प्रवीण कुमार एनिया सहित कई लोग उपस्थित थे। गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस विषय को लेकर तत्काल प्रभाव से संबंधित विभाग को श्रीयादे माता ब्रिज के नामकरण हेतु पुनः अनुशंसा की। यह जानकारी शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व निदेशक अशोक झालामंड ने दी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor