Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:07 am

Sunday, August 23, 2026, 7:07 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री राम कथा की पूर्णारती में शामिल हुए अनेक श्रद्धालु, भामाशाहों व सेवादारों का किया सम्मान

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

चौखा सात मील स्थित लक्ष्मी उद्यान में पाल रोड, गायत्री नगर स्थित वात्सल्यपुरम सेवा संस्थान के निराश्रित एवं असहाय बच्चों व विद्यार्थियों की शिक्षा व पुनर्वास हितार्थ आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा का पूर्णारती के साथ विराम हुआ।

व्यास पीठ से कथा वाचक अनिल महाराज ने नौ दिवसीय श्रीराम कथा में रामायण के प्रसंग सुनाते हुए कथा के अंतिम दिन राम-सीता के राज्याभिषेक का अनुकरण किया। इस दौरान लंका दहन, रावण वध और राम राज्याभिषेक का प्रसंग सुनाया तो बड़ी संख्या में स्थानीय क्षेत्र एवं गांव-शहर से पधारे श्रद्धालु पुष्प वर्षा के साथ मंत्रमुग्ध होकर झूमते हुए भक्ति में सराबोर नजर आए।

इस अवसर पर कथावाचक ने कहा कि प्रभु हमारे आचरण और उत्तम विचारों में निवास करते हैं, यही उनकी सबसे बड़ी भक्ति है। उन्होंने श्री राम के चरित्र का वर्णन करते हुए उन्हें एक आदर्श राजा, उत्कृष्ट भाई, श्रेष्ठ पुत्र और महान मित्र बताया, जिन्होंने समाज के लिए एक मानक स्थापित किया।

कथा संयोजक विनोद सांखला व पंकज सोलंकी ने बताया कि इस कथा के दौरान गायक मुकेश गौड़ के श्रीमुख से शाम को तीन दिवसीय ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा का भी आयोजन हुआ। आयोजन समिति के द्वारा इस संपूर्ण पुनीत आयोजन में तन-मन-धन से सेवा व सहयोग देने वाले भामाशाहों और सेवादारों का सम्मान किया गया और आरती के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर संत उम्मेदराम महाराज, लायन्स क्लब जोधपुर ग्रेटर के पदाधिकारी, भद्रेश्वर धाम गौसेवा एवं पर्यावरण समिति के पदाधिकारी, श्री बालाजी महिला मंडल, बहुउद्देशीय सेवा समिति सहित सैंकड़ों रामभक्त व श्रद्धालु मौजूद रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor