Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:01 am

Thursday, July 9, 2026, 5:01 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

विवेकानंद जयंती पर “रन फॉर स्वदेशी” रैली को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दिखाई हरी झंडी

-स्कूली विद्यार्थियों के साथ दौड़कर दिया स्वदेशी और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश, राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वदेशी एवं स्वावलंबन का संकल्प

शिव वर्मा. जोधपुर 

स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जोधपुर में “नए भारत का संकल्प – स्वदेशी व स्वावलंबन” थीम के अंतर्गत “रन फॉर स्वदेशी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षा (विद्यालयी/संस्कृत) एवं पंचायती राज मंत्री तथा जोधपुर जिले के प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने सर्किट हाउस, जोधपुर से हरी झंडी दिखाकर रन को रवाना किया।

रन सर्किट हाउस से प्रारम्भ होकर पुलिस लाइन रोड होते हुए राजकीय नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोहनपुरा, जोधपुर में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में जोधपुर शहर के लगभग 1400 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया। प्रभारी मंत्री दिलावर ने स्वयं विद्यार्थियों के साथ दौड़कर उनका उत्साहवर्धन किया।

स्वदेशी अपनाने और खेलकूद को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान

समापन अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरणास्रोत वाक्य “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए” का उल्लेख करते हुए युवाओं को आत्मविश्वासी, निडर, अनुशासित एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। जब युवा शिक्षित, सशक्त और जिम्मेदार बनेंगे, तभी राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। मंत्री श्री दिलावर ने शिक्षकों से विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, नैतिक मूल्यों और सामाजिक दायित्वों की भावना विकसित करने का आह्वान किया। प्रभारी मंत्री ने विद्यालयों में खेलकूद और व्यायाम को प्रोत्साहित करने पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ तन और मन से ही श्रेष्ठ व्यक्तित्व का निर्माण होता है। साथ ही उन्होंने युवाओं से स्वदेशी उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग की अपील करते हुए कहा कि स्वदेशी अपनाना न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम है, बल्कि राष्ट्रगौरव का भी प्रतीक है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor