Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

इंडिया मोस्ट गॉट टैलेंट के प्रथम उप विजेता भरतराज की विजयी रैली और नागरिक अभिनंदन कल

भगवान पंवार. जोधपुर

टीवी चैनल सोनी पर प्रसारित प्रतिष्ठित कार्यक्रम “इंडिया मोस्ट गॉट टैलेंट” में सूर्यनगरी जोधपुर के होनहार एवं प्रतिभाशाली सपूत भरतराज, सुपुत्र श्रीमती ऊषा एवं श्री रामकिशोर जी पंवार (सैन), ने अपनी विलक्षण कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम उपविजेता (First Runner-Up) का गौरव प्राप्त कर नगर, समाज एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है।

भरतराज विश्वविख्यात बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के प्रमुख शिष्यों में से एक हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपरांत भरतराज मंगलवार 13 जनवरी को जोधपुर आ रहे हैं। इस शुभ अवसर पर नगरवासियों एवं समाजजनों द्वारा उनके सम्मान में विजय रैली एवं नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय रैली मंगलवार 13 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे सैन मंदिर, गुलाब सागर से आर्य समाज, रातानाडा जाएगी। इसी तरह नागरिक अभिनंदन समारोह  मंगलवार 13 जनवरी को सायं 5:00 बजे से आर्य समाज भवन, रातानाडा, ओल्ड कैंपस के पास आयोजित किया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor