Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:28 am

Sunday, October 18, 2026, 10:28 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

निःशुल्क कैंसर जांच और लैंस प्रत्यारोपण शिविर में 272 लोग हुए लाभान्वित 48 का ऑपरेशन के लिए हुआ चयन

राखी पुरोहित. जोधपुर 

निःशुल्क कैंसर जांच और लैंस प्रत्यारोपण शिविर में 272 लोग लाभान्वित हुए और 48 का ऑपरेशन के लिए चयन हुआ। गायत्री देवी ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा ने बताया कि आज दिनांक 12 जनवरी 2026 को गायत्री देवी ट्रस्ट जोधपुर और जीत मेडिकल कॉलेज एव हॉस्पिटल वह मारवाड़ रक्त सेवा संस्थान जोधपुर ओर लायंस क्लब जोधपुर फोर्ट,चैरिटेबल सोसायटी ऑफ लायंस क्लब जोधपुर फोर्ट के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क कैंसर जांच व नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण,रक्तदान शिविर,बी पी शुगर खोजो अभियान,देहदान व नेत्र दान नामांकन का शिविर का आयोजन अग्रवाल वाटिका पांचवी रोड़ चौराहा जोधपुर में सम्पन्न किया गया।

कार्यक्रम में 272 लोग लाभान्वित हुए और 48 लोगों का लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयन किया गया साथ ही देहदान के लिए 5 लोगों ने और आई डोनेशन के 17 लोगों ने पंजीकरण करवाया,बीपी शुगर खोजों अभियान में 320 लोगों की बीपी और शुगर की जांच की गई कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रशेखर अरोड़ा,ललिता वर्मा,उषा सोनी,राजेश सोनी,रक्तमित्र बुधाराम सांखला,लायन शशि बाहेती,लायन उमा गर्ग,लायन सरिता भंडारी,लायन राजकुमारी गुप्ता,लायन अरुणा मोदी,लायन पूर्णिमा काबरा,अनीता परिहार,रेखा वर्मा,बाबूलाल गोयल,राकेश भाटी,सीमा भाटी,लक्ष्मी शेखावत,जेबून बानो,संजना महेश्वरी,सुनीता माथुर,सीमा बोराणा,यशोदा देवड़ा,संतोष कच्छावाह,हेमलता बाथम,अंजलि वैष्णव,महेंद्र परिहार, महेंद्र सोलंकी,गोविंद,दमयंती अग्रवाल,उषा कोठारी,वनिता वैभव कश्यप वह अन्य गणमान्य उपस्थित थे अंत में मारवाड़ रक्त सेवा संस्थान के अध्यक्ष बुधाराम सांखला व राजेश सोनी ने शिविर में पधारे सभी गणमान्य नागरिकों वह चिकित्सा कर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor