Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:32 am

Sunday, August 23, 2026, 6:32 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अन्तराष्ट्रीय युवा दिवस पर नाचीज बीकानेरी का गीत

” युवा शक्ति जागो रे “

जागो – जागो , जागो रे जागो
सेवा का हथियार हाथ में
“मुझको नही तुझको “के नारे से
दुखियों के दुःख दर्द को मिटाना है ……..
जागो ………………….!

पर पीड़ा को हम मिल मिटाएंगे
एक दूजै के सहारे से आगे बढ़ना है
कष्ट ना पाए कोई भी दुखियारा
आओ अपने हाथों से देश बनाना है ।
जागो रे……………………..!

बच्चा-बच्चा समझे अपनी जिम्मेदारी
गाँव – गली में अनपढ़ रहे न कोई
शिक्षा रूपी अलख जगाने को हम
आओ मिलकर ज्योत से ज्योत जलाएं ।
जागो रे ……………………..!

जन- जन को राष्ट्र हित में आना है
कुरीतियों को मिल जड़ से मिटाना है
विकाश की गंगा बहाने की खातिर
बस्ती-बस्ती सेवा की अलख जगाना है ।
जागो रे ……………………!

अपनी ताकत को तुम पहचानों
आओ सेवा की मिल मशाल जलाएं
युवा – शक्ति के हाथों से देश बदलने
जागो देश के युवा – युवती जागो ।
जागो रे ………………….!!!
*****”
मईनुदीन कोहरी “नाचीज़ बीकानेरी
मो. 9680868028

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor