यात्रियो की सुविधा हेतु रेलसेवाओं का रेन एवं डेगाना स्टेशनों पर ठहराव
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु विभिन्न रेलसेवाओं का रेन एवं डेगाना स्टेशनों प्रायोेगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसारः-
1. गाडी संख्या 19271, भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार रेलसेवा दिनांक 16.01.26 से रेन स्टेशन पर 10.30 बजे आगमन व 10.32 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19272, हरिद्वार – भावनगर टर्मिनस दिनांक 14.01.26 से रेन स्टेशन पर 20.43 बजे आगमन व 20.45 बजे प्रस्थान करेगी।
2. गाडी संख्या 20481, भगत की कोठी-तिरूच्चिराप्पल्लि रेलसेवा दिनांक 14.01.26 से डेगाना स्टेशन पर 18.37 बजे आगमन व 18.40 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20482, तिरूच्चिराप्पल्लि -भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 19.01.26 से डेगाना स्टेशन पर 03.37 बजे आगमन व 03.40 बजे प्रस्थान करेगी।
जोधपुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस का रानी स्टेशन पर ठहराव
जोधपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा जोधपुर-बेंगलुरु-जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का रानी स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन संख्या 16533, जोधपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस 14 जनवरी से रानी स्टेशन पर सुबह 8.42 बजे आगमन एवं 8.44 बजे प्रस्थान करेगी।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार ट्रेन संख्या 16534, बेंगलुरु-जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 13 जनवरी से रानी स्टेशन पर सुबह 10.54 बजे आगमन एवं 10.56 बजे प्रस्थान करेगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उक्त ठहराव के अतिरिक्त संबंधित ट्रेन के अन्य सभी स्टेशनों पर आगमन एवं प्रस्थान समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
साबरमती सुपरफास्ट ट्रेन बुधवार को पोकरण-जैसलमेर के बीच आंशिक रद्द
■ राईका बाग-जैसलमेर रेलखंड पर तकनीकी कार्य के कारण ब्लॉक
■ जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट वापसी में भी पोकरण से चलेगी
■ लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस भी रहेगी आंशिक रद्द
जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जोधपुर मंडल के राईका बाग-जैसलमेर रेलखंड पर तकनीकी कार्य कराए जाने के कारण बुधवार को इस मार्ग पर दो जोड़ी रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।
रेलवे द्वारा जेठा चांधन-थैयात हमीरा स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 170 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है,जिससे रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 20492 साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट,जो 13 जनवरी को साबरमती से प्रस्थान करेगी, पोकरण तक ही संचालित होगी। इसके चलते यह रेलसेवा पोकरण-जैसलमेर के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
इसी कारण से ट्रेन संख्या 20491 जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट 14 जनवरी को जैसलमेर के स्थान पर पोकरण से संचालित होगी तथा जैसलमेर-पोकरण स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 14704 लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस, जो 14 जनवरी को लालगढ़ से प्रस्थान करेगी,श्री भादरिया लाठी तक ही संचालित होगी,जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 14703 जैसलमेर-लालगढ़ एक्सप्रेस भी 14 जनवरी को जैसलमेर के स्थान पर श्री भादरिया लाठी से संचालित होगी। इस कारण उक्त दोनों रेलसेवाएं जैसलमेर-श्री भादरिया लाठी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।



