Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:06 am

Sunday, August 23, 2026, 7:06 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

निरूपा पटवा ने दिव्यांगों की गाड़ियों पर 200 रिफ्लेक्टर लगाए

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जायंट्स ग्रुप की अध्यक्ष निरूपा पटवा द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जरूरत अनुसार दिव्यांगों के साइड व्हील गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए ताकि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से इन विशेष लोगो को बचाया जा सकें। इनकी सुरक्षा के लिए यह अभियान चलाया गया, जिसमें सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनके वाहन को सुरक्षित रखने का कार्य किया गया और साथ ही लोगों को हेलमेट पहनने का संदेश भी दिया गया। निरूपा पटवा की ओर से सभी को यातायात सुरक्षा का संदेश दिया गया। ग्रुप में संतोष लूकर और तारा सोलंकी का विशेष सहयोग रहा।

निरूपा पटवा ने बताया कि अगले कुछ दिनों में सड़क सुरक्षा दिवस पर दिव्यांगों की स्कूटी रैली निकालने की भी योजना है। कार्यक्रम में 150 + दिव्यांग आए और लाभ लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूटी की रैली को भी सफल बनाना है और सड़क सुरक्षा जागरूकता का संदेश देना है। एलआईसी अभिकर्ता तुलसा राम परिहार और एमजीएच सीनियर नर्सिंग स्टाफ तेज कंवर का भी जायंट्र्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज ग्रुप मेंबर के साथ दिव्यांगो का सहयोग कर रहे हैं। समाज में अच्छा मैसेज जाये इसमें खूब महिला व पुरुष पुलिसकर्मी और पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारी भी सहभागी हुए। सभी महिला सदस्य और दिव्यांग भैया ने भी सहयोग किया और कलेक्ट्रेट आए। आने वाले समय में उनकी आवश्यकताओ पर चर्चा की गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor