Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भंसाली और गट्‌टानी की आंखें दान, चार दृष्टिहीनों को मिलेगी रोशनी

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

धनपत राज भंसाली और ब्रिजेश गट्‌टानी की आंखें दान की गई। धनपत राज भंसाली पुत्र स्व सोहनराज भंसाली का गत रात्रि में अचानक हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे डी /15, शास्त्री नगर के निवासी थे। समाज सेवी माधोसिंह भंडारी की प्रेरणा व राहुल सिंघवी, सुधीर भंसाली की सूचना पर दिवंगत की पत्नी श्रीमती उषा, पुत्र आशीष भंसाली आदि को नेत्र दान के लिए मोटिवेट किया गया। आज प्रातः ब्रिजेश गट्टानी का भी हृदय गति थम जाने से असामयिक निधन हो गया। नरेन्द्र रांकावत की सूचना पर भारत विकास परिषद के सुरेश भूतड़ा ने दिवंगत की पत्नी श्रीमती सीमा गट्टानी, बहन अंजू पुत्र श्रेयांस, गोरांश एवम् अन्यों को स्वर्गवासी के नेत्र दान करवाने के लिए प्रोत्साहित किया। दोनों नेत्र दानी परिवारों की सहमति प्राप्त होने पर तकनीकी कर्मचारी मैना व्यास द्वारा नेत्रों से कॉर्निया प्राप्त किए गए। दान में प्राप्त इन कॉर्निया से चार दृष्टि बाधित लोगो को रोशनी प्राप्त हो सकेगी।

नेत्र दान के लिए यहां संपर्क किया जा सकता है-
राजेन्द्र जैन
आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान
जोधपुर चेप्टर
9314419846

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor