Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:28 am

Sunday, October 18, 2026, 10:28 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

शिव वर्मा. जोधपुर 

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पर्यटन विभाग, जोधपुर द्वारा 14 जनवरी 2026 को गांधी मैदान, सरदारपुरा, जोधपुर में पतंग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा।

यह आयोजन नगर निगम जोधपुर एवं जिला प्रशासन के समन्वय से किया जा रहा है, जिसमें आमजन के साथ-साथ देशी-विदेशी पर्यटकों की सहभागिता रहेगी। उत्सव के दौरान आकाश में लहराती रंग-बिरंगी पतंगें पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक उत्साह का विशेष आकर्षण होंगी।

आयोजन का उद्देश्य प्रदेश की लोक परंपराओं को सहेजते हुए पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा जोधपुर की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सुदृढ़ करना है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor