Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

आनंद दवे ने ‘काया पलट जन सेवा समिति’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पंचमुखी बालाजी के चरणों में नवाया शीश

राखी पुरोहित. जोधपुर

श्री ‘काया पलट जन सेवा समिति’ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुए विस्तार के बाद, नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद दवे ने अपना पदभार ग्रहण करते ही धार्मिक यात्रा शुरू की। इसी क्रम में उन्होंने सिटी पुलिस प्रसिद्ध पंचमुखी बालाजी मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और समिति के उज्ज्वल भविष्य तथा जनकल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा।

​भक्ति और संकल्प का संगम

​पदभार संभालने के बाद आनंद दवे का यह पहला आधिकारिक दौरा रहा जिसमे जिला अध्यक्ष विशाल वैष्णव और सचिव नवीन सेन के साथ मंदिर पहुँचने पर पुजारी और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। दवे ने पंचमुखी बालाजी की विशेष पूजा-अर्चना की और आरती में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “समिति का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सहायता करना है और हनुमान जी की शक्ति ही हमें इस कार्य के लिए प्रेरित करती है।”

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor