Explore

Search

Monday, July 13, 2026, 7:04 am

Monday, July 13, 2026, 7:04 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

फलोदी पुलिस की बड़ी कार्यवाही :  ट्रक में परिवहन की जा रही भारी मात्रा में अवैध महंगी अंग्रेजी शराब बरामद, ट्रक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

शराब की बाजार कीमत 60 लाख रुपए बताई जा रही है

डीके पुरोहित. जोधपुर

जिला स्पेशल टीम फलोदी व थाना भोजासर ने एक ट्रक में परिवहन की जा रही अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी हनुमान प्रसाद ने बताया कि 2 फरवरी को जिला स्पेशल टीम फलोदी व थाना भोजासर ने थाना भोजासर क्षेत्र में यह कार्रवाई की।

जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि जिले समस्त थानाधिकारियों को अवैध मादक पदार्थाें तथा शराब तस्करी के विरूद्व कार्यवाही करने के विशेष निर्देश प्रदान दिये गये है। दिनांक 2 फरवरी को जिला स्पेशल टीम फलोदी को ट्रक में भारी मात्रा में परिवहन किये जा रहे अवैध शराब के बारे में आसूचना मिली। जिस पर  सौरभ तिवाडी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी के नेतृत्व में जमील खान एसआई थानाधिकारी भोजासर मय जाब्ता व देवाराम विश्नोई उप निरीक्षक प्रभारी जिला स्पेशल टीम मय प्रदीप हैड कानि, सहीराम, हितेश, चौखाराम की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 2 फरवरी को थाना भोजासर क्षेत्र में कार्यवाही करते हुऐ एक ट्रक नं. डी.एल. 1 जी.सी. 2390 को चैक किया। तो ट्रक में परिवहन किये जा रहे अवैध महंगी शराब के कुल 415 कार्टन मिले, जिन्हें बरामद किया जाकर आरोपी कंवराराम पुत्र गंगाराम जाति जाट निवासी मायलों का डेर, खुडाला थाना बाड़मेर सदर जिला बाड़मेर व भंवराराम पुत्र बाबूराम जाति जाट निवासी गोदारों की बेरी, खुडाला थाना सदर बाड़मेर जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया है। बरामदा अवैध अंग्रेजी शराब में सिग्नेचर, ब्लेंडर प्राईड, रॉयल स्टेज, मैग्डॉल एवं ऑल सीजन जैसी महंगी ब्रांडेड शराब है। जिनकी बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपए है। दोनों आरोपियों के विरूद्व आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाकर अग्रिम अनुसंधान थानाधिकारी लोहावट द्वारा किया जा रहा है तथा आरोपीयों से अवैध शराब सप्लाई के बारे में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस टीम
उक्त कार्यवाही में श्री जमील खान उप निरीक्षक थानाधिकारी भोजासर, श्री देवाराम विष्नोई उप निरीक्षक प्रभारी डीएसटी फलोदी, डीएसटी फलोदी के श्री प्रदीप हैड कानि, सहीराम, हितेष, चौखाराम व पुलिस थाना भोजासर के श्री चौखाराम हैड कानि, रामनिवास, श्रवण कुमार, सोहनलाल, श्रीमति सरोज, ओमप्रकाष की भूमिका रही है। जिन्हें पुरस्कृत किया जायेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor