Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 3:24 am

Thursday, July 9, 2026, 3:24 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उम्मेद भवन पैलेस पहुंच कर दी पूर्व नरेश गज सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं

पूर्व नरेश गज सिंह के 78वें जन्मदिन पर उम्मेद भवन पैलेस बारादरी में ऐट होम कार्यक्रम का हुआ गरिमामय आयोजन, जन प्रतिनिधियों, नागरिकों,अधिकारियों व विभिन्न संस्थाओं ने दी अपणायत भरी बधाई व शुभकामनाएं, बीजेएस व बालसमंद लेक पैलेस में हुआ रक्तदान शिविर

शिव वर्मा. जोधपुर 

पूर्व नरेश गज सिंह के 78 वें जन्मदिवस की वर्षगांठ पर अंग्रेजी तारीख से मंगलवार 13 जनवरी को सांय 4.30 बजे उम्मेद भवन पैलेस बारादरी में ऐट होम कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन हुआ। महाराजा गज सिंह के एजुकेटिव असिस्टेंट पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि ऐट होम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उम्मेद भवन पैलेस में पूर्व नरेश गज सिंह को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी । भाटी ने बताया कि मारवाड़ व जोधपुर शहर के जनप्रतिनिधि, सैन्य व प्रशासनिक अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, विभिन्न धर्मों व समाजों, कला, साहित्य, संस्कृति के पदाधिकारियों व राजपरिवार से जुड़े ट्रस्टों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पूर्व नरेश गजसिंह को बुके प्रदान कर व मालाऐं भेंटकर जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी। पूर्व नरेश गज सिंह ने हर बधाई व शुभकामना को अपणायत भरी मुस्कुराहट के साथ स्वीकार की ।

इनकी रही गरिमामय उपस्थिति

इस अवसर पर महारानी हेमलता राज्ये जी, बाईजीलाल शिव रंजनी राज्ये जी, भंवर बाईजीलाल वारा राज्ये, राजभंवर सिराजदेव भी उपस्थित थे। इस अवसर पर महाराज सूर्यवीर सिंह, आरके वीर विक्रम सिंह, केपी सिंह, पृथ्वीराज सिंह उमेद नगर, महाराज जय सिंह व मृगांका कुमारी उपस्थित थे।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उम्मेद भवन में दी जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं

पूर्व नरेश गज सिंह के एजुकेटिव असिस्टेंट पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को उम्मेद भवन पैलेस बारादरी में आयोजित ऐट होम में पूर्व नरेश गज सिंह को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी । पूर्व नरेश गज सिंह व महारानी हेमलता राज्ये जी ने इसके लिए उनका आभार प्रकट किया ।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री शेखावत ने दी बधाई

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उम्मेद भवन पहुंच कर बारादरी में आयोजित ऐट होम में पूर्व नरेश गज सिंह को शुभकामनाएं व बधाई दी ।

मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित कैलेंडर का हुआ विमोचन

इस अवसर पर मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट द्वारा नव वर्ष के कैलेंडर का प्रकाशन किया गया, जिसका विमोचन पूर्व नरेश गज सिंह द्वारा किया गया । मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के प्रशासक कर्नल अजय सिंह शेखावत ने बताया कि इस बहुरंगी व विशेष जानकारी से समाहित कैलेंडर का संपादन महाराजा मानसिंह पुस्तक प्रकाश शोध केंद्र के सहायक निदेशक डॉ महेंद्र सिंह तंवर ने किया ।

पूर्व नरेश गज सिंह ने बारादरी में राज परिवार के साथ शाही केक काटा

पूर्व नरेश गजसिंह ने इस अवसर पर बारादरी मे महारानी हेमलता राज्ये, बाईजीलाल शिवरंजनी राज्ये , भंवर बाईजीलाल वारा राज्ये व राज भंवर सिराज देव की उपस्थिति में उम्मेद भवन पैलेस होटल के महाप्रबंधक मनू शर्मा के मार्गदर्शन में उनकी टीम के द्वारा तैयार शानदार व बेहतरीन केक काटा गया और सभी ने शुभकामनाएं दी। 300 किलो के 15 लेयर के इस शाही केक को बनाने में 8 दिन की मेहनत लगी । यह शाही केक शेफ एलंगोवन के नेतृत्व मेंसेफ समंदर सिंह और गौरव कुमार की पेस्ट्री टीम ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा से इसको साकार किया । इसी शाहा केक के केंद्र में चॉकलेट हेजलनट कारर्ल क्रंच था ।

इन्होंने शुभकामनाएं भेजी

पूर्व नरेश गज सिंह के जन्मदिन पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधिपति संदीप मेहता, सांसद पीपी चौधरी, मुख्य सचिव सचेतक जोगेश्वर गर्ग व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सतीश पूनिया ने शुभकामना व बधाई संदेश भेजकर बधाई दी ।

विभिन्न संस्थाओं में ऊनी वस्त्र , फल व मिठाई का हुआ वितरण

हिज हाईनेश महाराजा उम्मेद सिंह रिलिजियस ट्रस्ट के सचिव कल्याण सिंह राठौड़ ने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर जोधपुर शहर की सात संस्थाओं प्रज्ञा निकेतन, नेत्रहीन विकास संस्थान कमला नेहरू नगर, नवजीवन संस्थान (लव कुश बाल विकास केंद्र -गायत्री बालिका गृह ), गांधी कुष्ठ आश्रम मसूरिया, सरकारी कुष्ठ आश्रम निम्बा निबड़ी , गांधी बधिर सीनियर सेकंडरी स्कूल माता का थान, बाल बसेरा सेवा संस्थान पाल रोड में ऊनी वस्त्र, स्वेटर, इनर, गर्म मोजे, नमकीन मिक्सचर फल व लड्डू का वितरण किया गया। फल व लड्डू वितरित भी किए गए ।

बीजेएस में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ

बीजेएस कॉलोनी में पूर्व नरेश गज सिंह के 78 वें जन्म दिवस के अवसर पर माँ जगदंबा मंदिर परिसर में माँ जगदंबा युवा विकास समिति के अध्यक्ष व वीर दुर्गादास राठौड़ चिकित्सा समिति के सदस्य रणजीत सिंह ज्याणी के तत्वाधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें अनेक युवाओं ने रक्तदान किया। इसअवसर पर पूर्व नरेश गज सिंह ने रक्तदान शिविर में रक्तदान दाताओ को प्रोत्साहित किया व आशीर्वाद दिया । इस अवसर परमारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा, प्रेम सिंह ज्याणी, लक्ष्मण सिंह आंतरौली, पूर्व पार्षद चैन सिंह इंदा, यतीश मेड़तिया, पवन आसोपा, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, जितेंद्र सिंह शेखावत, गोविंद सिंह प्यावा, गंगा सिंह लांबिया, दयाल सिंह लवारी सहित अनेक बीजेएस निवासी उपस्थित थे ।

बालसमंद लेक पैलेस में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

बालसमंद लेक पैलेस के जनरल मैनेजर जितेंद्र सिंह ने बताया कि बाल समंद लेक पैलेस के अधिकारियों व कर्मचारियों व हाउसहोल्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बाल समंद लेक पैलेस में पूर्व नरेश गज सिंह के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान किया ।

देसूरी व करू हॉस्टल में भी हुआ कार्यक्रम

उम्मेद भवन पैलेस हाउस होल्ड जनरल मैनेजर फारूक अहमद खान ने बताया कि देसूरी स्थित राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स हॉस्टल व केरू स्थित राजमाता हॉस्टल गर्ल्स हॉस्टल में भी जन्मदिन का अवसर पर कार्यक्रम हुआ । देसूरी फोर्ट इस अवसर पर रोशनी से जगमगा उठा ।

इन्होंने दी ऐट होम पर शुभकामनाएं

राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, जीओसी मेजर जनरल अनुराग छिब्बर, संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह, नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पालनीचामी, पुलिस उपायुक्त ( मु . ) शाहन सी, प्राचार्य आर पीटीसी अमित जैन, पूर्व सांसद डॉ. नारायण सिंह माणकलाव, पूर्व विधायक हीरालाल मेघवाल, पूर्व विधायक महेंद्र बिश्नोई, पूर्व विधायक नारायण राम बेड़ा, मेजर जनरल शेर सिंह, मेजर जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित, ब्रिगेडियर शक्ति सिंह, ब्रिगेडियर महेंद्र सिंह राठौड़, आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष डॉ शिव सिंह राठौड़, राजसिको के पूर्व अध्यक्ष मेघराज लोहिया, करण सिंह उचियारड़ा, , उपायुक्त नगर निगम पुष्पा सिसोदिया, एसीपी पुलिस मंगेश चुंडावत , डॉक्टर संजीव जैन, डॉक्टर राम गोयल, सुशीला बोहरा, अनुराधा आडवाणी, डॉ. अरविंद माथुर, विनोद भाटिया, रावल किशन सिंह जसोल, राजेंद्र गहलोत, जेएम बूब, चन्द्रा बूब, अनु मृदुल, प्रोफेसर कल्याण सिंह शेखावत, कर्नल एसएस देवड़ा, कर्नल डीएस खंगारोत, डॉ आरएल माथुर, डीएस यादव, प्रश्नपुरी गोस्वामी, भागीरथ वैष्णव, दिलीप सिंह राजवी, कर्नल गिरेंद्र सिंह, डॉ. राम सिंह मेड़तिया ,गोपाल सिंह रुदिया, शक्ति सिंह रावलोत, कर्नल राजेंद्र सिंह जोधा, कमांडेंट दयाल सिंह राठौड़, डॉ. संजीव जैन, कर्नल डीएस खंगारोत, भागीरथ वैष्णव, राजेंद्र बोराणा, सुरेश डोसी, राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल की प्राचार्य नीरा सिंह, ज्ञानी जयपाल सिंह, मिलकेश सिंह गुरुद्वारा एयरफोर्स, इकबाल खान, जितेंद्र लोढ़ा, प्रदीप सोनी, विष्णु प्रजापत, डॉक्टर गजे सिंह राजपुरोहित, प्रहलाद सिंह मांमड़ोली, एलएन हर्ष, मारवाड़ मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष अब्दुल अजीज, सचिव रिडमल खान , शहर खतीब अब्दुल वहीद सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बुके भेंट कर व मालाएं प्रदान कर जन्मदिन की बधाई दी ।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor