Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सर्व समाज की सेवार्थ निशुल्क मेडिकल परामर्श शिविर आयोजित

राखी पुरोहित. जोधपुर 

अन्तराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जोधपुर इकाई के तत्वावधान में वैश्य फेडरेशन की जिला युवा इकाई द्वारा निःशुल्क विशेष स्वाथ्य जांच शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में किए जाने वाली जांच हेतु जानकारी के लिए पोस्टर का विमोचन आज जिला अध्यक्ष राजेंद्र राठी के सान्निध्य में फेडरेशन कार्यालय पर किया गया।

जिला महासचिव आनन्द प्रकाश गुप्ता ने बताया कि यह कार्यकम 18 जनवरी रविवार को हेल्थ 1 सुपर स्पेशलिस्ट हास्पिटल अहमदाबाद द्वारा निःशुल्क आर्थापेडिक, न्यूरोलाजी, काडियोलॉजी,ऑनकोलॉजी, पल्मोनोलॉजी व एंडोस्कोपिक और रोबोटिक स्पाइन सर्जन के विशेष चिकित्साकाओ द्वारा परामर्श दिया जायेगा। युवा अध्यक्ष खुश सिघंवी ने बताया कि उपरोक्त शिविर स्थल शनिचर जी थान मंन्दिर ट्रस्ट मे किया जायेगा। संयोजक जितेन जैन, सन्दीप अग्रवाल व विशाल भण्डारी ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जोधपुर के प्रमुख चौराहाओ पर होल्डिग लगाये जायेगे व 50,000 से अधिक पेम्प्लेट्स भी वितरित किये जायेगे। अग्रिम रजिस्ट्रेशन दीपक गुप्ता व चक्रेश मेहता द्वारा किया जायेगा। पोस्टर विमोचन के समय कोषाध्यक्ष विवेक सिघंवी, चिराग अग्रवाल ,पुनीत मालपानी एंडोक्राइन लेबोरेटरी के पृथ्वी सिह व वैश्य फेडरेशन के सदस्य उपस्थित रहे। शनिचर मंदिर ट्रस्ट और एन्डोक्राइन लेबोरेटरी भी शिविर में आयोजन में सहयोग करेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor