Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:29 am

Sunday, August 23, 2026, 6:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

रामलीला मैदान में स्वदेशी मेला पूरे उफान पर

शिव वर्मा. जोधपुर 

जोधपुर के रामलीला रावण के चबूतरे पर 20 दिवसीय आयोजित स्वदेशी मेला में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए । मंगलवार को गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 42 प्रतिभागियों में भाग लिया। मेले के संयोजक कमलेश गहलोत ने बताया कि गुरुवार को दोपहर में चित्रकला और शाम 6 बजे फैशन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। मेले के सह संयोजक रमेश विश्नोई में बताया कि सभी प्रतियोगिताओं का परिणाम 29 जनवरी को घोषित किया जाएगा।

मेले के प्रचार प्रमुख मिथिलेश झा ने बताया के बुधवार को गणेश वंदना और पूजन में जोधपुर विभाग प्रचारक मंगलाराम का सान्निध्य प्राप्त हुआ। मेले के कार्यालय प्रमुख विकास ने बताया कि मेले को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भतीजी मधु द्वारा अवलोकन किया गया और स्वदेशी जागरण मंच द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

मेले में कई मनोरंजक झूले और जायकेदार व्यंजनों की भी स्टॉल लगी है जिसका आनंद मेले में हजारों लोगों ने लिया है।
मेले के व्यवस्था और कोष प्रमुख अमित व्यास ने बताया कि मेले द्वारा कई छोटे उत्पादकों,किसानों और महिला उद्यमियों को लाभ हो रहा और उनको एक प्लेटफॉर्म मिल रहा है। मेले के आयोजन में राधेश्याम बंसल,जितेंद्र मेहरा,पुखराज प्रजापत,राजेंद्र मेहरा,गंगानगर से मोक्ष जी,संतोष मेहरा,मुकेश शर्मा,दिनेश चौधरी,दिनेश भादू,दिनेश पटेल ,जितेंद्र सोनी ,सुरेंद्र भादू,अभिषेक प्रजापत सहित कई कार्यकर्ताओं का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor