Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:14 am

Thursday, July 9, 2026, 6:14 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान का 21वाँ स्थापना दिवस 1 फरवरी को, विशाल रक्तदान शिविर आयोजित होगा 

राखी पुरोहित. जोधपुर 

सेवा, समर्पण और मानवता को समर्पित बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान, जोधपुर अपने 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहा है। यह पुनीत आयोजन 1 फरवरी 2026 को रक्तशाला, उमेद अस्पताल रोड, जोधपुर में संपन्न होगा। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष करण सिंह राठौड़ ने बताया कि स्थापना दिवस को मानव जीवन रक्षा के संकल्प के साथ मनाने के उद्देश्य से यह रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।

अध्यक्ष करण सिंह राठौड़ ने कहा कि रक्तदान को महादान कहा गया है, क्योंकि एक यूनिट रक्त से तीन जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान किसी जाति, धर्म या वर्ग को नहीं देखता, बल्कि यह केवल मानवता की सेवा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि संस्थान पिछले 21 वर्षों से सामाजिक सेवा, जनकल्याण और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर सक्रिय रहा है और रक्तदान शिविर इस सेवा यात्रा का अहम हिस्सा हैं।

संस्थान की ओर से जानकारी दी गई कि रक्तदाताओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक रक्तवीर समय रहते अपना फॉर्म भरकर पंजीकरण करवा सकते हैं, ताकि शिविर के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजकों ने यह भी स्पष्ट किया कि रक्तदान के दौरान सभी चिकित्सकीय मानकों और सुरक्षा नियमों का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा तथा अनुभवी डॉक्टरों और प्रशिक्षित स्टाफ की देखरेख में रक्त संग्रह किया जाएगा।

संस्थान ने सभी स्वस्थ युवक-युवतियों से करबद्ध निवेदन किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। साथ ही अपने मित्रों, परिजनों और समाजबंधुओं को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें। आयोजकों का मानना है कि समाज की सामूहिक सहभागिता से ही इस तरह के सेवा कार्य सफल होते हैं। बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान का यह रक्तदान शिविर न केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध होगा, बल्कि समाज में सेवा और संवेदनशीलता का संदेश भी देगा। संस्थान ने आमजन से अपील की है कि इस स्थापना दिवस को सेवा, समर्पण और मानव जीवन रक्षा के संकल्प के साथ मनाएं और इस महाअभियान का हिस्सा बनें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor