Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:07 am

Sunday, August 23, 2026, 7:07 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर प्रेस क्लब ने बजट पूर्व सरकार के समक्ष रखी पत्रकार हितों से जुड़ी प्रमुख मांगें

सुनील वर्मा. जोधपुर

आगामी बजट को दृष्टिगत रखते हुए जोधपुर प्रेस क्लब की ओर से सरकार के समक्ष पत्रकारों के हितों से जुड़ी महत्वपूर्ण एवं जायज़ मांगें रखी गई हैं। प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय अस्थाना का कहना है कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज और शासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं, ऐसे में उनकी सामाजिक, आर्थिक एवं सुरक्षा आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

जोधपुर प्रेस क्लब की प्रमुख मांगों में वरिष्ठ पत्रकारों को दी जा रही पेंशन राशि को वर्तमान महंगाई को देखते हुए ₹25,000 प्रतिमाह किए जाने की मांग शामिल है, ताकि उन्हें सम्मानजनक जीवन यापन में राहत मिल सके। इसके साथ ही पत्रकारों की मेडिकल पॉलिसी की राशि बढ़ाने की मांग भी की गई है। क्लब का कहना है कि बढ़ते चिकित्सा खर्चों के मुकाबले वर्तमान मेडिकल पॉलिसी अपर्याप्त साबित हो रही है।

वहीं पत्रकारों को प्रतिवर्ष मिलने वाली दवाइयों की सहायता राशि ₹5,000 को बढ़ाकर कम से कम ₹10,000 हजार रुपये सालाना किए जाने की भी मांग उठाई गई है, क्योंकि गंभीर बीमारियों में महंगी दवाइयों का खर्च इस राशि से कहीं अधिक होता है।
जोधपुर प्रेस क्लब ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की भी पुरजोर मांग की है, ताकि फील्ड में कार्यरत पत्रकार भयमुक्त वातावरण में अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। प्रेस क्लब ने आशा व्यक्त की है कि सरकार आगामी बजट में इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर पत्रकारों को राहत प्रदान करेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor