Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राजकीय माध्यमिक लाला राजपत राय विद्यालय में बच्चों को 40 स्वेटर वितरित किए

राखी पुरोहित. जोधपुर 

अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन महिला इकाई एवं जांयट्स ग्रुप ऑफ संस्कृति द्वारा राजकीय माध्यमिक लाला लाजपत राय विद्यालय में बच्चों को 40 स्वेटर का वितरण किया गया एवं बच्चों को टॉफियां भी वितरित की गई ‌।

विद्यालय की प्राचार्य सरोज कौर तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ कल्पना सिसोदिया शारदा शर्मा, कौशल्या देवी ,हेमलता जी के सहयोग से विद्यार्थियों को सामग्री दी गई। जायंट्स ग्रुप की यूनिट अधिकारी डॉक्टर फूलकोर मुंदड़ा द्वारा फेडरेशन अधिकारी अनिता मेहता को धन्यवाद दिया। अनिता मेहता ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थी अपने अध्ययन में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का विशेष रूप से ध्यान रखें। शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत और लगन से उच्च स्थान प्राप्त कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। साथ में यह भी बताया कि उनकी संस्था सभी क्षेत्रों में अर्थात पर्यावरण, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में, स्वच्छता जागरूकता, स्वास्थ्य संबंधी कैंपों के माध्यम से समाज में जनपरोपकारी कार्यक्रमों के माध्यम से अपना योगदान दे रही हमारे सभी सदस्य बहुत ही सक्रिय एवं सेवाभावी हैं। सपना गोठी सक्रिय सेवाभावी जो हमेशा सेवा में अग्रणीय रहती है । महिला इकाई फेडरेशन को ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं, आज जरूरत है समाज के उन उपेक्षित वर्गों में हमारे सहयोग की अतः हमें शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासन में रहकर अपने पाठ्यक्रम को समय प्रबंधन के अनुसार पूर्ण के लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए । यह हमारा उद्देश्य होना चाहिए एवं बच्चे ही राष्ट्र निर्माण की धुरी है। अपने उद्बोधन में बच्चों को नैतिक संस्कार और अनुशासन पर जोर देने को कहा तथा शत प्रतिशत परिणाम बोर्ड में लाने के लिए सभी को प्रेरित किया। स्वच्छता पर जोर दिया गया। प्राचार्य सरोज कौर द्वारा नेक कार्य पर शुभकामनाओं के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया ।भविष्य में इसमें इसी प्रकार से अपना योगदान हेतु कामना करते हुए सदस्यों को धन्यवाद दिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor