Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:06 am

Sunday, August 23, 2026, 7:06 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 1008 कुण्डीय हनुमान महायज्ञ में हुई शामिल

राष्ट्रपति का एक दिवसीय जयपुर दौरा : जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के सान्निध्य में हवन में दी पूर्णाहूति, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रहे मौजूद, राष्ट्रपति ने देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि के साथ विश्वकल्याण की कामना की

शिव वर्मा. जयपुर

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को एक दिवसीय यात्रा पर जयपुर पहुंची। श्रीमती मुर्मु सीकर रोड स्थित नींदड़ में 1008 कुण्डीय हनुमान महायज्ञ और श्रीराम कथा में शामिल हुई। उन्होंने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के सान्निध्य में मंत्रोच्चार के साथ विश्वकल्याण के लिए हवन में पूर्णाहुति दी। इस दौरान राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे।

इस दौरान राष्ट्रपति ने महायज्ञ में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने यज्ञशाला की परिक्रमा लगाई। इस दौरान राष्ट्रपति ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात कर उनका अभिनंदन भी किया।

इससे पहले जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति की अगवानी की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी व डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सांसद मदन राठौड़, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor