Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 9:32 am

Monday, August 24, 2026, 9:32 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर ने जीता महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप

फाइनल में राजस्थान पोलो क्लब को तीन गोल के अन्तर से हराया, जोधपुर टीम के जरार्डो मजीनी ने किया शानदार खेल का प्रदर्शन

शिव वर्मा. जोधपुर 

 जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान, लेफ्टिनेंट जनरल पीवीएसएम, एवीएम एच.एच. महाराजा उम्मेदसिंह जी एयरपोर्ट रोड़, पाबूपुरा में चल रहे 26वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 मेेें शनिवार 17 जनवरी को 26वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 के अन्तिम दिन महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप (8 गोल) टूर्नामेंट का फाइनल जोधपुर और राजस्थान पोलो क्लब टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक रहे इस मुकाबले को जोधपुर ने छह के मुकाबले नौ गोल कर तीन गोल के अन्तर से जीत दर्ज कर कप पर कब्जा कर लिया। दो चक्कर की समाप्ति तक दोनों ही टीमों का समान स्कोर चार-चार गोल था, परन्तु तीसरे व चौथे चक्कर में जोधपुर टीम के जरार्डो मजीनी और धु्रवपाल गोदारा ने शानदार खेल का प्रदर्षन कर फाइनल का रूख जोधपुर के हक में कर दिया। मैच के दौरान जोधपुर पोलो के संरक्षक महाराजा गजसिंह जी व मुख्य अतिथि के रूप में आईपीए के सहसचिव कर्नल वी.एस. कहलो वीएसएम मैदान में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जिन्होंने मैच की शुरुआत में गेंद फेंककर खेल शुरु करवाया ओर मैच समाप्ति पर विजेता टीम के खिलाड़ियों को कप व ट्रॉफियां प्रदान की। मैच के प्रारंभ में मैदान में उपस्थित मेहरानगढ़ बैण्ड व नाइन प्लेयड आर्मी पाईप वन मद्रास इंफ्रैन्ट्री बैण्ड ने मार्चपास्ट किया व मैच के मध्य में भी अपनी सुमधुर धुनों से उपस्थित दर्षकों को का मनोरंजन किया।

जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि राजस्थान पोलो क्लब की ओर से खेलते हुए टीम के दो हैण्डीकेप खिलाड़ी अंगद कलान ने पहले चक्कर में एक गोल, चार हैण्डीकेप के साऊथ अफ्रीकी खिलाड़ी लांस वाटसन ने दूसरे चक्कर में लगातार तीन गोल व डीनो धनखड़ ने चौथे चक्कर में दो गोल किए। मुकाबले में विजेता जोधपुर टीम के चार हैण्डीकेप के अर्जेन्टीना के खिलाड़ी जरार्डों मजीनी ने दूसरे चक्कर में तीन, तीसरे चक्कर में एक व चौथे चक्कर में दो गोल कर टीम का कप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। दो हैण्डीकेप के साथी खिलाड़ी ने भी प्रभावी प्रदर्षन करते हुए पहले चक्कर में एक व तीसरे चक्कर में दो गोल किए। मैचों के अम्पायर अर्जेन्टीना के निकोलस स्कोर्टीचीनी व उदय कलान थे, रैफरी सैय्यद शमषेर अली व रहे। मैच की कॉमेन्ट्री राजवी शैलेन्द्र सिंह व अंकुर मिश्रा ने संयुक्त रूप से की।
26वें जोधपुर सीजन 2025 का हुआ समापन-
महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप (8 गोल) टूर्नामेंट के फाइनल के साथ ही 26वें जोधपुर सीजन 2025 का भी समापन हो गया है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor