Explore

Search

Thursday, April 30, 2026, 10:03 pm

Thursday, April 30, 2026, 10:03 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

निशुल्क चिकित्सा शिविर में 227 मरीजों को दिया परामर्श, बीपी व शुगर की जांच भी की गई

राखी पुरोहित. जोधपुर 

अन्तराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जोधपुर युवा इकाई व़ हेल्थ 1 सुपर स्पेशियलटी हाँस्पिटल अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान मे आज सर्व समाज के लिए निःशुल्क विशेषज्ञ परामर्श शिविर का आयोजन वैश्य फेडरेशन के संरक्षक प्रसन्न मेहता, अध्यक्ष राजेन्द्र राठी, महासचिव आनन्द प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष विवेक सिघंवी, दलपत डागा व डाक्टरों की टीम द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। जिला इकाई अध्यक्ष राजेन्द्र राठी व महासचिव आनन्द प्रकाश गुप्ता ने बताया कि आयोजित शिविर में सुबह से काफी उत्साह रहा ।इस शिविर में 227 मरीजो को परामर्श विभिन्न विशेषज्ञ डाक्टरो द्वारा दिया गया एवं मरीजो क निःशुल्क बीपी व शुगर की जांच की गई।

युवा अध्यक्ष खुश सिघवी ने बताया कि हेल्थ 1अस्पताल अहमदाबाद का प्रतिष्ठित हॉस्पिटल के 7 सुपरस्पेलिस्ट डाक्टर आर्थपेडिक के रवि प्रजापति, न्यूरोलॉजी .अमित पाटनवाडिया, गैस्ट्रोएंट्रोंलॉजिस्ट डाँ मिलिंद अखानी, ऑकोलाजी डॉ समर्थ दवे, कार्डियोलॉजी चिराग भट्ट, पल्मोनोलाजी डाॅ. कर्मय एच शाह , स्पाइन के डाॅ सतीश जी कृपलानी ने मरीजो को परामर्श दिया।

संयोजक जितेन जैन, अभिषेक शाह व सन्दीप अग्रवाल ने बताया कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर कार्यक्रम को सुनियोजित ढगं से आयोजित करने के लिए इन्डोक्राइन लेबोरेटरी द्वारा निःशुल्क बीपी व शुगर जॉच की व्यवस्था की गई। अन्य जॉच के 50% छूट की व्यवस्था की गई साथ मेडिकल स्टोर का काउन्टर 10% डिस्काउन्ट के साथ लगवाया गया व साथ मेडिकल इन्शोरेन्स के बारे में जानकारी के लिए भी काउन्टर लगाया गया।

कोषाघ्यक्ष विवेक सिंघवी, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश खण्डेलवाल ने कहा कि भविप्य इस तरह के निःशुल्क कैंप समय समय पर आयोजित करने का आहान किया। रजिस्ट्रेशन का कार्य दीपक गुप्ता व विशाल भण्डारी ने सुनियोजित ढंग से किया। इस शिविर को सफल बनाने में वरिष्ठ. उपाघ्यक्ष दिलीप अग्रवाल, महिला अध्यक्ष अनिता मेहता, सचिव सन्तोष जैसलमेरिया, नलिनी बंसल, उपाध्यक्ष रेखा जैन, अरुणा राठी, निर्मला गुप्ता, आकाश लोढ़ा, ओमप्रकाश खण्डेलवाल, चिराग अग्रवाल, चक्रेश मेहता, अनिल सिंघी, अशोक संचेती, सजंय जैन, मनोज जैन व वैश्य समाज पदाधिकारी व सदस्यो ने अपनी सेवाएं दी। शनिश्चर जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा निशुल्क भवन उपलब्ध कराके विशेष सहयोग दिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor