Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:27 am

Thursday, July 9, 2026, 6:27 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

मौनी अमावस्या पर उम्मेद बाबा गोशाला में पक्षी घर के पोस्टर का विमोचन किया

शिव वर्मा. जोधपुर 

मौनी अमावस्या के पर्व पर उम्मेद बाबा गोशाला मे पक्षी घर के पोस्टर का विमोचन किया गया। साथ ही पक्षियों को चुग्गा दाना खिलाया गया। महेंद्र चौधरी, विसना राम लामरोड, एडवोकेट किशन लाल सांखी व जियो और जीने दो संस्थान के संस्थापक महावीर कांकरिया, अध्यक्ष सुशीला कांकरिया, संयोजक एडवोकेट विजय शर्मा, लादुसिंह राजपुरोहित, छोटू सिंह गहलोत, वरुण, अरुण ने आज मौनी अमावस्या के शुभ उपलक्ष्य पर गौ माताओ लापसी बना कर खिलाई। पक्षियों को 108 किलो मक्की का चुग्गा दाना प्रेम से खिलाया गया। संयोजक एडवोकेट विजय शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था पूर्व मे यहाँ एक 100 x100 साइज का 6 फीट ऊँचाई की साइज का सुरक्षित चुग्गा घर के चारो साइड मे लोहे की एंगल जालियां लगा कर तैयार किया गया है, जहां सभी पक्षी कबूतर, मोर, चिड़िया दाना खाते वक्त पूर्ण रूप से सुरक्षित रहते हैं।

इसी क्रम मे उम्मैद बाबा गो शाला के ट्रस्ट मण्डल, पशु पक्षी जीव जंतु पर्यावरण प्रेमियों ने आज इस चुग्गा घर के ठीक पास मे एक नया पक्षी घर (2600) कबुतरों के निवास हेतु बनाने का निर्णय कर कबुतर निवास स्थान को आम सहमति से चिहित किया गया। यह पक्षी निवास घर अनुमानित राशि 5 लाख से अधिक का होगा, जिसे भामाशाहों व दानदाता से आर्थिक व वित्तीय सहयोग लेकर पुरा किया जायेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor