Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:36 am

Thursday, July 9, 2026, 2:36 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

100 मंदिरों के बाद अब घर-घर निशुल्क पहुंचेगी श्याम बाबा की 500 मूर्ति

अग्रिम बुकिंग के आधार पर सामूहिक पूजन के बाद सौंपी जाएगी श्याम बाबा की मूर्ति, हिंदू नव वर्ष के अवसर पर 19 मार्च 2026 को सौंपी जाएगी श्याम बाबा की मूर्ति, श्याम भक्ति सेवा संस्थान ने लिया खाटू वाले श्याम बाबा की अलख घर-घर जगाने का संकल्प
घर-घर श्याम हर घर श्याम अभियान को 1 साल पूरा हो गया है। इस एक साल में 100 मंदिरों में श्याम बाबा की नियमित पूजा हो रही है। श्याम बाबा की नियमित पूजा करने वाले सभी मंदिरों के पुजारियों और प्रतिष्ठा संचालकों का जताया श्याम भक्ति सेवा संस्थान ने आभार

सुनील वर्मा. जोधपुर 

श्याम भक्ति सेवा संस्थान द्वारा खाटू वाले श्याम बाबा की भक्ति को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। 100 मंदिरों, संस्थाओं और प्रतिष्ठानों में श्याम बाबा की मूर्ति निशुल्क रूप से स्थापित करने के साथ नियमित पूजा के सफल आयोजन के बाद अब संस्थान की ओर से निशुल्क रूप से श्याम बाबा की 500 मूर्तियां श्रद्धालुओं को प्रदान की जाएंगी। यह मूर्तियां अग्रिम बुकिंग के आधार पर सामूहिक पूजन एवं प्राण-प्रतिष्ठा के पश्चात श्रद्धालुओं को सौंपी जाएंगी।

संस्थान अध्यक्ष मोनिका प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि “घर-घर श्याम, हर घर श्याम” अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकारिणी की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि, हमारे संस्थान द्वारा निशुल्क रूप से प्रदान की गई श्याम बाबा की मूर्ति का पिछले एक वर्ष से 100 मंदिरों में श्याम बाबा की मूर्ति की नियमित पूजा हो रही है, जिसके लिए सभी मंदिरों के पुजारियों एवं प्रतिष्ठा संचालकों के प्रति संस्थान ने आभार व्यक्त किया है। इस निर्णय पर कार्यकारी सचिव हेमंत लालवानी, कोषाध्यक्ष जगदीश कुमार तथा कार्यकारिणी सदस्य लक्की गोयल और कृष्णा गौड़ ने अपनी सहमति जताई। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि श्याम भक्ति सेवा संस्थान परिवार संयुक्त रूप से इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रयास करेगा।

संस्थान अध्यक्ष मोनिका प्रजापत ने बताया कि, श्याम बाबा की 100 मूर्तियां तैयार कर चुके प्रसिद्ध मूर्तिकार जयशंकर बावरी एक बार फिर इतिहास रचने जा रहे हैं। वे एक साथ 500 श्याम बाबा की मूर्तियों का निर्माण कर अपनी मेहनत और लगन श्याम बाबा को समर्पित करेंगे। इन मूर्तियों की अग्रिम बुकिंग 1 मार्च से 5 मार्च तक व्हाट्सएप के माध्यम से की जाएगी।

संस्थान के कार्यकारी सचिव हेमंत लालवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। साल 2026 में यह तिथि 19 मार्च 2026, गुरुवार को पड़ेगी, उसी दिन सामूहिक रूप से मूर्तियों का वितरण किया जाएगा। निशुल्क रूप से प्रदान की जाने वाली इन मूर्तियों का विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद अग्रिम बुकिंग के अनुसार श्रद्धालुओं को श्याम बाबा की मूर्तियां सौंपी जाएंगी। यह पहल श्याम भक्ति को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

गौरतलब है कि 19 जनवरी 2025 को जोधपुर की गीता भवन में सामूहिक रूप से श्याम बाबा क़ी 100 मूर्तियों का एक साथ प्राण प्रतिष्ठा करने के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना की गई और श्याम बाबा की 100 मूर्तियों को मंदिरों के पुजारी के अलावा विभिन्न प्रतिष्ठानों के प्रभारी को सुपुर्द किया गया, जिनमे जोधपुर के गीता भवन चक्रधारी मंदिर, बाल शोभा गृह बागर चौक, लव कुश नवजीवन संस्थान, आस्था वृद्ध आश्रम, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय, कन्हैया गौशाला, केएन गर्ल्स कॉलेज, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर रातानाडा, आरोग्य आयुर्वेदिक चिकित्सालय, होटल चंद्रा ग्रांड, इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर सुरपुरा, महादेव मधुकेश्वर मंदिर मधुबन, संस्कार बीएड कॉलेज, नाइयों की प्याऊ सैन मंदिर, सेंट्रल जेल, होटल लॉर्ड्स इन, कमला नेहरू अस्पताल, बाबा रामदेव मंदिर खोखरिया बेरा, करंटेश्वर महादेव मंदिर, उम्मेद अस्पताल, बोरुंदा हनुमान मंदिर, नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ऑफिस, राजीव गांधी नर्सिंग कॉलेज देवनगर, महात्मा गांधी अस्पताल, कृष्ण मंदिर नागोरियों का बास, प्रज्ञा निकेतन, नेत्रहीन विद्यालय, श्री अचलेश्वर हरा भरा महादेव मंदिर, किशोर गृह, जाडेश्वर महादेव मंदिर, एसएलबीएस कॉलेज, पिपलेश्वर महादेव मंदिर सूरसागर, ऐश्वर्या कॉलेज, डीपीएस स्कूल शिकारगढ़, ग्रामीण पुलिस लाइन दईजर, कमला नेहरू हॉस्टल, मनोकामेश्वर मंदिर, वसुंधरा अस्पताल, सिटी होम, मथुरादास माथुर अस्पताल, इच्छापूर्ण बालाजी लाल सागर, हनुमान मंदिर शनि धाम प्रताप नगर, भंडारी एक्सपोर्ट, करणी माता मंदिर नागोरी गेट, बाबा रामदेव मंदिर जालोरियों का बास, ठाकुर जी का मंदिर सोमेश्वर बालेसर, ठाकुर जी का मंदिर बालेसर, इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर शिव शक्ति नगर, सरदारपुरा गर्ल्स स्कूल, हाई कोर्ट कॉलोनी मंदिर, वरिष्ठ इंजीनियर कार्यालय रेलवे कॉलोनी, कौशल प्रशिक्षण केंद्र मंडोर, रिद्धि सिद्धि गणेश मंदिर 16 सेक्टर सीएचबी, शिवालय शिव मंदिर शिकारगढ़, शिव शक्ति मंदिर कुड़ी भगतासनी, रोटरी चौराहा महादेव मंदिर, श्री रूपमुनि गौशाला, चामुंडा माता मंदिर रिक्तिया भैरूजी, सोमेश्वर महादेव मंदिर, महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज, होटल मारवाड़ एक्सीलेंसी, होटल प्रेसिडेंट, राधा कृष्ण मंदिर सीएचबी, नवदुर्गा मंदिर भगत की कोठी, होटल श्री राम एक्सीलेंसी, भोलेश्वर महादेव मंदिर सीएचबी सेक्टर 10, नेत्रहीन विकास संस्थान, पार्श्वनाथ, गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज छात्रावास, नीलकंठ महादेव मंदिर सिंवाची गेट, बिजलेश्वर महादेव मंदिर सीएचबी, हंसमुख बालाजी मंदिर महामंदिर, अपना गृह आश्रम, कृष्ण मंदिर खेजड़ली, राधाकृष्ण मंदिर बागर चौक, सुंदर बालाजी मंदिर, बालाजी मंदिर चांदपोल, गुरु कृपा विमंदित गृह, बिजोलाई आश्रम, ठाकुर जी मंदिर बनाड़, फनवर्ल्ड, दाऊ री ढाणी, नारी निकेतन, आशुतोष महादेव मंदिर, परमेश्वर मंदिर ब्रह्मपुरी, सांवला जी का मंदिर सूरसागर, अनुबंध वृद्ध आश्रम, होली स्पिरिट स्कूल पावटा, पशुपतिनाथ महादेव मंदिर प्रताप नगर, बालिका गृह, आरएसी, रामतालेश्वर मंदिर मगरा पूंजला, संपर्क सेवा संस्थान, जीनगर समाज घाटी पंचायत मंदिर, महादेव मंदिर झालामंड, ब्रह्मेश्वर महादेव मंदिर माता का थान, शनि धाम शास्त्री नगर, जोधाणा वृद्ध आश्रम और जेलू गागाड़ी गौशाला शामील है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor