पंकज जांगिड़. जोधपुर
माघ मास के गुप्त नवरात्रि के उपलक्ष्य में बोरानाडा क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान (हैंडिक्राफ्ट एक्सपोर्ट यूनिट (इंफिनिटी इंडिया) में प्रतिष्ठान के सदस्यों द्वारा क्षेत्र के लोकप्रिय देवता “एक शाम देव मामाजी व देवी-देवताओं के नाम” भजन संध्या और प्रसादी का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम संयोजक अशोक बाहेती व पंकज बाहेती ने बताया कि क्षेत्र के भक्तों में देव मामाजी के प्रति अटूट आस्था है, जिसके चलते हर वर्ष की भांति इस बार भी भजन संध्या व प्रसादी का आयोजन हुआ। देव मामाजी व माजीसा के परम भक्त श्रवण सिंह भाटी ‘भाभा’ द्वारा देव मामाजी की विधिवत पूजा अर्चना और आरती के बाद आरंभ हुई भजन संध्या में गायिका मंजू डागा एंड पार्टी सहित विशेष और वरिष्ठ गायक चंद्रसिंहमामा द्वारा देव मामाजी और देवी-देवताओं के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिन पर भक्त रातभर झूमते और जयकारें लगाते हुए भक्ति के आनंद-उन्माद में उत्साहित नजर आए।
आयोजन को सफल बनाने में श्रवण सिंह भाटी, अक्षय लोहिया, किशन सिंह शेखावत, भागू गुर्जर, सहदेव, राकेश, त्रिलोक, किशन बिश्नोई, श्रवण बिश्नोई आदि सदस्यों ने महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की।





