Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सिंधी प्रतिभाओं को मिलेगा गोल्ड मेडल, तेयारियां जोरों पर 

दुबई से भामाशाह भी वर्चुअल जुड़ेंगे सम्मान समारोह में

राखी पुरोहित. जोधपुर 

संत नामदेव ट्रस्ट और पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत की ओर से इस साल भी सिंधी समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
इसकी तैयारियां जोरों पर है संत नामदेव ट्रस्ट सचिव महेश खेतानी और संयोजक भरत आवतानी ने बताया कि शिक्षा के प्रति हमेशा से
सहयोगी दीपक-पीतांबर होतचंदानी, हीरु-किशोर कलवानी का इस पुनीत कार्य से विद्यार्थियों मैं पढ़ाई के लिए लगन पैदा होती है वे उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित रहते हैं।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 से प्रतिभाएं सम्मानित होगी। आयोजन में सहयोग करने वाले भामाशाहों भी वर्चुअल जुड़ेंगे व प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाएंगे। शिक्षा की उन्नति में महत्ती भूमिका निभाने वाले इन भामाशाहों का आभार जताते हुए आयोजन प्रभारी कमलेश लिमानी योगेश चंगलानी ने बताया इस अवसर पर RBSE.CBSE के 90%प्रतिशत से अधिक मार्क वालो को गोल्ड मेडल और 80% से अधिक मार्क वालो को सिल्वर मेडल प्रदान किया जाएगा। समाजसेवी प्रभु ठारवाणी की ओर से सभी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor