Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 4:59 am

Friday, July 10, 2026, 4:59 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

भारतीय नाट्य शोध परिषद और एम.बी.एम. यूनिवर्सिटी की साझा मेजबानी में होगी तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस

राखी पुरोहित. जोधपुर
जोधपुर में भारतीय नाट्य शोध परिषद और एम.बी.एम. यूनिवर्सिटी की साझा मेजबानी में 8 से 10 फरवरी तक एम.बी.एम. यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित की जायेगी।
आज जहाँ विभिन्न सिनेमाई क्षेत्रों के साथ साथ मंच प्रदर्शन कलाओ में भी डिजिटल हस्तक्षेप बढ़ रहा है और मंच प्रदर्शन कला एक नई परिभाषा को गढ़ रही है और इसमें वर्चुअल रियलिटी जैसे आयाम भी शामिल हो रहे है । पारंपरिक कलात्मक प्रथाओं को उन्नत प्रौद्योगिकियों के साथ मिश्रित करने से कलाओं का नया अनुभव जन्म ले रहा है, जो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म और सोशल मीडिया आदि के जरिये भौगोलिक सीमाओं को पार कर कलात्मक अभिव्यक्ति का प्रदर्शन अब वैश्विक दर्शकों तक पहुँचने लगा है । इस कॉन्फ्रेंस में देश दुनिया के विद्वान, शोध छात्र, रंगकर्मी, कलाकार आदि सहभागिता कर इन्हीं निहितार्थों के उद्देश्य, इसके प्रभाव और भविष्य पर एक विस्तृत चर्चा करेगे। संयोजक एवं आयोजन सचिव प्रोफेसर विकास कपूर ने बताया कि कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन 8 फरवरी को 10 बजे एम.बी.एम. यूनिवर्सिटी परिसर स्थित इंटरनेशनल सेमिनार हाल में विख्यात नाट्यधर्मी, निर्देशक, लेखक, कवि, आधुनिक कन्नड़ रंगमंच के अग्रदूत, एन.एस.डी. स्नातक और इप्टा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसन्ना द्वारा किया जायेगा, जिसकी अध्यक्षता एम.बी.एम. यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफ़ेसर अजय कुमार शर्मा करेंगे । स्वागत प्रोफ़ेसर विकास कपूर, प्रोफ़ेसर रवि चतुर्वेदी, प्रोफ़ेसर विभा शर्मा, प्रोफ़ेसर डी.एस. चौहान द्वारा किया जायेगा ।
तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में प्रतिदिन चार सत्रों का आयोजन होगा। साथ ही एक फिल्म ‘बॉर्डर लैंड्स’ की स्क्रीनिंग और एक नाटक ‘ब्रोकन इमेजेज’ का मंचन भी किया जायेगा. कॉन्फ्रेंस के आखिर में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा एम.बी.एम. यूनिवर्सिटी के पीआरओ आर्किटेक्ट कमलेश कुम्हार ने बताया कि इस इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस की आयोजन समिति में प्रोफ़ेसर अजय कुमार शर्मा कुलपति एम.बी.एम. यूनिवर्सिटी, प्रोफ़ेसर अजय कुमार शर्मा, प्रोफ़ेसर राजेश भदादा, प्रोफ़ेसर सुनील शर्मा, प्रोफ़ेसर अरविन्द कुमार वर्मा, प्रोफ़ेसर विकास कपूर, प्रोफ़ेसर विभा शर्मा, डॉ. शिव सिंह पालावत, प्रोफ़ेसर पियूष चौधरी आदि सदस्यगण शामिल है ।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor