Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:02 am

Thursday, July 9, 2026, 5:02 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

माघी बीज…मसूरिया बाबा के दर आस्था का सैलाब, 51 जोत से की महाआरती

सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:15 बजे भव्य महाआरती के साथ हुई। इस दौरान 51 जोत से बाबा की आरती की गई और पंचामृत से विशेष अभिषेक किया गया।

शिव वर्मा. जोधपुर

सूर्यनगरी के मसूरिया स्थित लोक देवता बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ जी के आश्रम और मंदिर में माघ बीज (माही बीज) का पर्व मंगलवार को पूरी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंज उठा।

मंदिर अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने बताया कि माघ बीज के पावन अवसर पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:15 बजे भव्य महाआरती के साथ हुई। इस दौरान 51 जोत से बाबा की आरती की गई और पंचामृत से विशेष अभिषेक किया गया। मंदिर प्रांगण और निज मंदिर की विशेष फूल मंडली और आकर्षक सजावट ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

शाम को 6:00 बजे संध्या आरती के समय माहौल और भी भक्तिमय हो गया। आरती के पश्चात बाबा को भोग लगाकर 251 किलो मावा के पेढ़े का महाप्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। दिन भर चले इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने पहुंचकर दर्शन लाभ लिया और खुशहाली की कामना की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor