Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:40 am

Sunday, August 23, 2026, 6:40 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

ब्रेकिंग न्यूज : अरना-झरना के पास भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत और 15 के घायल होने की खबर

शिव वर्मा. जोधपुर
जोधपुर से बड़ी खबर है। अरना झरना के पास भीषण सड़क हादसा हो गया है। ट्रक और बस के बीच जोरदार भिड़ंत में 2 की मौत और 15 के घायल होने की खबर है। घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल लाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  1. बकु भाई s/o कालु भाई, उम्र – 45 वर्ष, जाति – राठौड़ निवासी – खीवाडा, जिला – साबरकांठा, 2.हरलाल s/o वीरभाई, उम्र – 25 वर्ष, जाति – राठौड़ निवासी – खुडकना, जिला – साबरकांठा, 3.केशर हरी s/o ईसा भाई, उम्र – 36 वर्ष, जाति – खलासा निवासी – मोरवा, जिला – अरावली, 4.रावल विनय s/o पिरभाई, उम्र – 50 वर्ष निवासी – 158 जगाण, बयानील, साबरकांठा, गुजरात (पद – अध्यक्ष),
5.मुकेश s/o बदुभाई, उम्र – 38 वर्ष, जाति – राठौड़ निवासी – रामगढ़, जिला – अरावली, गुजरात, 6.उषा s/o लोमभाई, उम्र – 36 वर्ष निवासी – अरावली, गुजरात, 7.सीता w/o दीपक भाई, उम्र – 30 वर्ष, जाति – राठौड़ निवासी – रामगढ़, जिला – अरावली, गुजरात, 8.कुमा w/o दिनु भाई, उम्र – 49 वर्ष, जाति – राठौड़ निवासी – बायनिल, जिला – अरावली, गुजरात, 9.नरेश भाई s/o नत्थी भाई, उम्र – 34 वर्ष, जाति – कापडी निवासी – धूप, जिला – अरावली, गुजरात, 10.कानभाई s/o पिनभाई, उम्र – 62 वर्ष, जाति – खलासा निवासी – रामगढ़, जिला – अरावली, गुजरात, 11.मनी बाई w/o जयन भाई, उम्र – 60 वर्ष, जाति – राठौड़ निवासी – रामगढ़, जिला – अरावली, गुजरात, 12.मनीलाल s/o अम्बा भाई, उम्र – 40 वर्ष, जाति – राठौड़ निवासी – धूप, जिला – अरावली, गुजरात,
13.वेनला बाई w/o हनु भाई, उम्र – 40 वर्ष, जाति – राठौड़ निवासी – रामगढ़, जिला – अरावली, गुजरात, 14.रामबाई w/o जाम्भाई, उम्र – 52 वर्ष, जाति – राठौड़ निवासी – रामगढ़, जिला – अरावली, गुजरात, 15.दिनु भाई – गोधरा (मृत्यु), 16.इन्द्रा – गोधरा (मृत्यु), 17.गीता d/o मनी भाई, उम्र – 6 वर्ष, जाति – राठौड़ निवासी – धूप, जिला – अरावली, गुजरात, 18.वना d/o नटु भाई, उम्र – 44 वर्ष, जाति – राठौड़ निवासी – धूप, जिला – अरावली, गुजरात, 19.पवन d/o रूडे भाई, उम्र – 25 वर्ष, जाति – राठौड़ निवासी – धूप, जिला – अरावली, गुजरात, 20.कोकिला w/o रूडे भाई, उम्र – 60 वर्ष, जाति – राठौड़ निवासी – धूप, जिला – अरावली, गुजरात के घायल होने की खबर है।

केरू रोड दुर्घटना पर प्रभारी मंत्री ने जताया गहरा शोक, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

– अरना झरना दुर्घटना में दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि, एमडीएम अस्पताल में घायलों के उपचार के लिए दिए निर्देश

केरू रोड स्थित अरना झरना के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की असामयिक मृत्यु तथा 20 व्यक्तियों के घायल होने की हृदयविदारक घटना पर राजस्थान सरकार के शिक्षा (विद्यालयी/संस्कृत) एवं पंचायती राज मंत्री तथा जोधपुर जिले के प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त की है।

प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

उन्होंने बताया कि सभी 20 घायलो का वर्तमान में मथुरादास माथुर चिकित्सालय (एमडीएम अस्पताल), जोधपुर में चिकित्सकों की सतत निगरानी में उपचाराधीन हैं तथा उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। चिकित्सकीय दल द्वारा पूरी संवेदनशीलता, तत्परता एवं समर्पण के साथ उपचार किया जा रहा है।

प्रभारी मंत्री ने ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पीड़ितों को हरसंभव सहायता एवं सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor