Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:36 am

Thursday, July 9, 2026, 2:36 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जोधपुर : बसंत पंचमी 23 जनवरी पर पावटा अस्पताल में अन्नदान कार्यक्रम

हरे कृष्णा मारवाड़ मंदिर की ओर से बसंत पंचमी 23 जनवरी पर पावटा जिला अस्पताल में होगा अन्नदान कार्यक्रम आयोजित होगा. समाजसेवा और मानवीय संवेदनाओं को सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत यह  आयोजन होगा.  यह कार्यक्रम 23 जनवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से आयोजित होगा, जिसमें जरूरतमंद मरीजों, उनके परिजनों और आगंतुकों को निःशुल्क भोजन कराया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार इस अन्नदान का उद्देश्य भूख से जूझ रहे लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध कराना और समाज में सेवा, करुणा व सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम को “हरे कृष्ण भोजनाामृत” की भावना के साथ आयोजित किया जा रहा है, जिसका संदेश है—भूख को भोजन से प्रतिस्थापित करना।

अन्नदान कार्यक्रम में पौष्टिक और सात्विक भोजन परोसा जाएगा, ताकि अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों को स्वास्थ्यवर्धक आहार मिल सके। आयोजन से जुड़े स्वयंसेवक पूरे समर्पण के साथ सेवा कार्य में जुटेंगे। आयोजकों ने शहरवासियों और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे इस पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता निभाएं और अधिक से अधिक लोगों तक सेवा का लाभ पहुंचाने में सहयोग करें। यह आयोजन न केवल सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है, बल्कि मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरक कदम भी माना जा रहा है.

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor