Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:37 am

Thursday, July 9, 2026, 4:37 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

बिग ब्रेकिंग : 27 को बैंकों की राष्ट्रीय हड़ताल, सरकारी अवकाश के कारण 24 से 4 दिन बंद रहेंगे बैंक

5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने निकाली रैली

केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार. जोधपुर

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने रैली निकाली। संयोजक राजन गहलोत ने बताया कि सप्ताह में 5 कार्यदिवस की माँग को लेकर 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल रहेगी, जिसे सफल बनाने के लिए रैली निकाल केन्द्र सरकार तक अपनी आवाज पंहुचाई गई।

राजेश गहलोत एवं भवानी सोलंकी ने झण्डी दिखाकर रैली की यथावत शुरूआत की। जगदीश बेनीवाल ने बताया कि रैली एसबीआई आशापूर्णा मॉल से शुरू होकर जलजोग़ चौराहे से जैन ट्रैवल्स होते हुए पुनः एसबीआई पर समापन हुई। प्रवीण सिंह ने बताया कि रैली में सैकड़ों बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

हनुमान विश्नोई ने बताया कि चौथे शनिवार, रविवार एवं गणतंत्र दिवस के अवकाश के बाद मंगलवार 27 जनवरी को हड़ताल होने के कारण 4 दिन लगातार बैंक बन्द रहेंगे। देवेंद्र धारू एवं श्रवण सोलंकी ने बताया कि 08 मार्च 2024 को आईबीए एवं यूनियंस के बीच फाइव डे वीक को लेकर द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद भी अभी तक केन्द्र सरकार द्वारा इसे लटकाया जा रहा है जिससे बैंककर्मियों में रोष है। हनुमान विश्नोई ने बताया कि आज मुख्य श्रम आयुक्त द्वारा सुलह बैठक रखी गई थी जिसमें कोई निष्कर्ष नहीं निकला, कल दोपहर सुलह बैठक पुनः होगी। रैली में गौतम सोलंकी , नेमीचंद गहलोत, नरपत गहलोत, मुकेश भाटी, सचिन सिंह, प्रवीण भाटी, खेत सिंह, राजेश परिहार, ओंकार टाक, विजेन्द्र, प्रमीला चौधरी, किरण, कोमल कच्छवाह, सपना आदि ने जोरशोर से नारे लगाए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor