Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:52 am

Thursday, July 9, 2026, 2:52 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि हस्तांतरण व ग्राम उत्थान शिविरों का जिला स्तरीय शुभारंभ

—कृषक कल्याण एवं ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की सुदृढ़ पहल

केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार. जोधपुर

जोधपुर जिले के कृषकों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि हस्तान्तरित करने एवं ग्राम उत्थान शिविरों का शुभारम्भ करने के लिए गुरुवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में शहर विधायक अतुल भंसाली के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में सिरोही में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया,जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरमाई उपस्थित रही। कार्यक्रम में राजेंद्र पालीवाल, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कृषकों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण सम्मिलित हुए।

गोपालन क्रेडिट कार्ड एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का वितरण

इस अवसर पर जिला प्रशासन, सहकारिता विभाग एवं कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सहकारिता विभाग की गोपालन योजना के अन्तर्गत गोपालन क्रेडिट कार्ड का वितरण माननीय अतिथियों द्वारा किया गया। पीएम सूर्य किरण योजना के लाभार्थियों को राज्य सरकार की ओर से निःशुल्क इण्डक्शन हीटर प्रदान किए गए। साथ ही कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत कृषकों को सब्सिडी का सीधा हस्तान्तरण सुनिश्चित किया गया। कार्यक्रम ग्रामीण उत्थान, कृषक सशक्तिकरण एवं समग्र विकास की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता हुआ एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor