शिव वर्मा. जोधपुर
शहर के आर्य समाज मंदिर शास्त्रीनगर में शुक्रवार को बसंत पंचमी पर्व के अवसर पर विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य यजमान सुनीता प्रजापत, पुखराज प्रजापत रहे। यज्ञ के ब्रहमा आर्य समाज के वरिष्ठ उपप्रधान रामदयाल आर्य रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मंत्री सुधांशु टाक ने बताया कि जिस प्रकार बसंत ऋतु के आने से चारो ओर हरियाली व खुशबु फैल जाती है। उसी प्रकार हम भी अपने वचन व आचारण से प्रकृति व जीवों के प्रति सहयोग सेवा सदभाव का भाव रखे। कार्यक्रम का समापन करते हुए मुकेश रावल ने कहा कि बसंत ऋतु के आगमन पर प्रकृति में नई ऊर्जा का संचार होता है। उसी प्रकार हमारे बच्चे युवा, स्त्री, व पुरूष यज्ञ के माध्यम से दिन का प्रारंभ कर तन मन में नई ऊर्जा का संचार करे। इस अवसर पर ढगलाई देवी, मीना टाक, रोहित प्रजापत कृष्णा रावल, प्रियांशु वैष्णव, दीक्षा, वेदिका , स्नेहा आदि मौजूद रहे।








