Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:13 am

Sunday, August 23, 2026, 7:13 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

साइकिल पाकर छात्राओं के खिल उठे चेहरे

संसदीय कार्य मंत्री ने बोरानाडा में छात्राओं को साइकिलें वितरित की 

शिव वर्मा. जोधपुर

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरानाडा में साइकिल वितरण समारोह शनिवार को संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।

ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना के 53 करोड़ रुपये किए गए डीबीटी

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि कल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गार्गी पुरस्कार सहित विभिन्न बालिका योजनाओं के तहत प्रदेश की लगभग 3 लाख से अधिक बालिकाओं को 126 करोड़ 81 लाख रुपये की राशि डीबीटी की। उन्होंने कहा सत्र 2025-26 में 4 लाख 40 हजार पात्र विद्यार्थियों को ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना के अंतर्गत लगभग 53 करोड़ रुपये की राशि भी डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई। पटेल ने कहा राष्ट्र कि उन्नति के लिए संस्कारयुक्त शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा बच्चे भारत का भविष्य है इनके सर्वांगीण विकास से ही विकसित भारत का स्वप्न साकार होगा।

पटेल ने कहा शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसमें नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का समावेश आवश्यक है। उन्होंने कहा परिवार, समाज और विद्यालय बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास कर अच्छे नागरिक बनाएं।

विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना अनिवार्य

विधि मंत्री ने कहा शिक्षक विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करें। उन्होंने ग्रामवासियों से आह्वान करते हुए कहा विद्यालय के विकास में सहयोग करें, जिससे शैक्षणिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ हो। उन्होंने कहा विद्यालय के विकास से गांव और समाज की दिशा तय होती है। उन्होंने कहा तकनीकी ज्ञान के बिना आज के युग में प्रगति संभव नहीं है, इसलिए विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना अनिवार्य है।

39 बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरित

प्रधानाचार्य राजेश यादव ने बताया कि गार्गी पुरस्कार के लिए गत वर्ष इस विद्यालय की 14 और इस वर्ष 12 बालिकाओं का चयन हुआ है। उन्होंने बताया ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना के तहत 1 लाख 54 हजार रूपये छात्रों के बैंक खातों में जमा हो गए हैं। कार्यक्रम में 39 बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य चैनाराम पटेल,पं. स. सदस्य श्रवणराम, छोटू सिंह राठौड़, गुमानराम देवासी, श्रवण पटेल, जितेन्द्र सिंह भांडू,खींवराज जांगिड़, गिरधारीलाल, श्रीमती भगवती सांखला, श्री भल्लाराम पटेल सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor