Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

संत साँवल राम महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया 

केडी इसरानी. जोधपुर 

चौहाबो सेक्टर-9 स्थित संत साँवलराम महाराज का जन्मोत्सव उनकी कुटिया में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह संत की गादी पर पुष्प अर्पित कर विधिवत आरती के साथ की गई।

पंडित दिनेश शर्मा ने बताया कि इसके पश्चात क्षेत्र के नवदुर्गा पार्क में भजनों का आयोजन हुआ, जहाँ प्रेम प्रकाश आश्रम की मंडली द्वारा सत्संग किया गया। भजनों और सत्संग के माध्यम से संत साँवल राम महाराज के जीवन, विचारों और समाज सेवा के संदेशों को श्रद्धालुओं तक पहुँचाया गया। इस अवसर पर शहर के सिंधी ब्राह्मण समाज एवं विभिन्न पंचायतों से आए लोगों ने संत श्री साँवल राम महाराज को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor